25 जनवरी, 2023 को 13 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में राजकीय महिला महाविद्यालय बांदा में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा, इसके साथ ही जनपद की समस्त तहसीलों/
बांदा, 23 जनवरी, 2023-
अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाकान्त त्रिपाठी ने बताया है कि दिनांक 25 जनवरी, 2023 को 13 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में राजकीय महिला महाविद्यालय बांदा में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा, इसके साथ ही जनपद की समस्त तहसीलोंविकास खण्डों एवं समस्त बूथों पर बी0एल0ओ0 द्वारा अपने क्षेत्र में मतदाता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया है कि इस राष्ट्रीय मतदाता दिवस का कार्यक्रम विषय वस्तु (थीम) ‘‘वोट जैसा कुछ नही, वोट जरूर डालेंगे हम’’ में आयोजित किया जायेगा। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को समस्त शैक्षणिक संस्थाओं में प्रजातांत्रिक मूल्यों के उत्पे्ररक हेतु ‘‘वोट जैसा कुछ नही, वोट जरूर डालेंगे हम’’ विषय पर निबन्ध, वाद-विवाद एवं चित्रकला तथा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी कराये जाने के निर्देश दिये हैं।
