बांदा, 26 जनवरी, 2023-
गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी, 2023 गरिमामयी ढंग से मनाया गया। कार्यालय आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा में आयुक्त श्री आर0पी0सिंह तथा कलेकटेªट बांदा में जिलाधिकारी बांदा श्रीमती दीपा रंजन ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान सम्पन्न हुआ इसके पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान के उद्देशिका की शपथ दिलायी गई
आयुक्त श्री आर0पी0 सिंह ने 26 जनवरी, 2023 के अवसर पर आयुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण किया l उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि हमें देश को आजादी दिलाने में शहीद बलिदानियों एवं महापुरूषों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के महत्वपूर्ण योगदान जो उन्होंने दिया है, उसके प्रति हम सभी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं l हमें अपने राष्ट्र के प्रति समर्पित होना चाहिए। हम तन, मन, धन से जो भी राष्ट्रहित के लिए कर सकते है पूर्ण मनोयोग के साथ करें। उन्होंने कहा कि हम जिस पद पर कार्य कर रहे हैं, हमें अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों को निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ पूर्ण करते हुए समाज के पात्र व्यक्तियों को शासन की संचालित सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाकर उनकों आर्थिक रूप से समृद्ध बनाना है। इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन श्री अमर पाल सिंह, अपर निदेशक अभियोजन श्री बीरेन्द्र कुमार सहित आयुक्त कार्यालय के अन्य अधिकारी/कर्मचारी एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
इसके बाद कलेक्टेªट सभाकक्ष में आयोजित गोष्ठी में सर्वप्रथम स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को नारियल, साॅल, मिष्ठान एवं पुष्पमाला पहनाकर ससम्मान उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों में प्रभावती शर्मा पुत्री स्व0 श्री गंगाशरण, श्रीमती लक्ष्मी देवी पत्नी स्व0 श्री मुन्नूलाल, श्रीमती रामलली देवी पुत्र श्री शिवाकांत, श्रीमती कृष्णा कुमारी पत्नी स्व0 मंगी लाल, श्री अब्दुल कादिर पुत्र स्व0 अब्दुल कदीर, श्री रामकृष्ण पुत्र स्व0 श्री गरीब दास, श्री विजय सिंह पुत्र स्व0 श्री ठाकुर गयादीन, श्री लक्ष्मी सिंह, श्री दिनेश सिंह पुत्र स्व0 श्री लक्ष्मी सिंह, श्री अरबिन्द कुमार गुप्ता, श्रीमती नारायणी देवी, श्री राजबहादुर पुत्र श्री जयराम को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मा0 महामहिम राष्ट्रपति महोदया के द्वारा पद्मश्री के लिए चयनित जलयोद्धा श्री उमा शंकर पाण्डेय बांदा को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन ने विचार व्यक्त कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए 26 जनवरी के अवसर पर उपस्थित संभ्रात नागरिकों,n अधिकारियों/कर्मचारियों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को शुभकामनायें दी तथा नमन करते हुए कहा कि आजादी से जुडे महानायकों तथा वीरांगनाओं के ऐतिहासिक संघर्षों और उनसे जुडी यादों को संजोकर रखना चाहिए। हमारे अगडित देश भक्तों तथा अमर बलिदानियों ने जीवन भर संघर्ष कर जो स्वाधीनता हांसिल की है वह अमूल्य है और उसकी रक्षा का अग्रेतर दायित्व हम सबके ऊपर तथा नई पीढी पर है, इसीलिए देश व समाज का निर्माण प्रेम तथा सद्भावना से होता है, घृणा से नही। हम सभी को एक दूसरे के धर्म का आदर करना चाहिए। जिलाधिकारी ने प्रकाश डालते बताया कि 26 जनवरी, 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था। संविधान ने देश में समता, एकता और बंधुत्व की भावनाओं को प्रोत्साहित कर हर क्षेत्र की उन्नति और प्रगति का मार्ग दिया है। उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड के लोग बहुत ही अच्छे हैं तथा यहां की संस्कृति की अपनी-अपनी अलग विशेषतायें हैं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी/कर्मचारी अपने-अपने कार्यों एवं दायित्वों का भली-भांति निर्वहन कर आम जनता को मिलने वाले लाभ को दिलाने में सहयोग करें यही उनके लिए सच्ची श्रृद्धांजली होगी। जो जिस पटल पर कार्यरत है यदि उसने किसी वंचित व्यक्ति को लाभ दिला दिया तो उस व्यक्ति को देश एवं लोकतंत्र के प्रति विश्वास पैदा होता है। हमारा देश उभरती हुई अर्थ व्यवस्था है, चाहे टेक्नोलाॅजी का क्षेत्र या फिर कृषि तथा अन्य किसी भी क्षेत्र में दिनों-दिन प्रगति की ओर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह आजादी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने जान की आहूति देकर प्राप्त की है, जिसे आज हम गणतंत्र दिवस के रूप में मना रहे हैं तथा आज हमें अपने देश में हर व्यक्ति को वोट देने का अधिकार मिला है। उन्होंने कहा कि अनावश्यक किसी को परेशान न करें, अपने आस-पास के माहौल को बनाये रखें और अपेक्षा किया कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाये, यह हम सभी की जिम्मेदारी है।


था अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री एम0पी0सिंह, मुख्य कोषाधिकारी श्री दिनेश बाबू, डिप्टी कलेक्टर नमन तथा नगर मजिस्टेªट राजेश कुमार वर्मा, सेवानिवृत्त तहसीलदार श्री बनवारी लाल, श्री शोभा राम कश्यप ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर कलेक्टेªट के सभी अधिकारी/कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एडीएम स्टेनो श्री साकिर अहमद द्वारा किया गयाअपने।