Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

रामकेश निषाद राज मंत्री ने ली सलामी पुलिस लाइन में हुआ गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम

 

बांदा, 26 जनवरी, 2023-

गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी, 2023 के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश के जलशक्ति राज्यमंत्री उ0प्र0 सरकार श्री रामकेश निषाद पुलिस परेड की सलामी ली तथा इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर बडी संख्या में उपस्थित लोंगो को सम्बोधित करते , हुए कहा कि देश को आजादी दिलाने में अमर शहीद बलिदानियों एवं अनेक महापुरूषों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है तथा यह आजादी हमें बहुत संघर्षों के बाद मिली है, जिसे हमें सुरक्षित संभालकर रखना है। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान विश्व के संविधानों में सर्वश्रेष्ठ एवं महत्वपूर्ण है। देश को स्वतंत्रता मिलने के बाद राष्ट्र को और आगे प्रगति के पथ पर बढाने के लिए देश के वीर सैनिकों, वैज्ञानिकों, किसानों एवं युवाओं एवं बहुत से लोगों का योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान में सभी को अधिकार दिये गये हैं। अपने अधिकारों के साथ हमें राष्ट्र की रक्षा एवं हित को सर्वोच्च रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की अर्थव्यवस्था में प्रगति कर पाॅचवें स्थान पर उभरा है तथा हमारा देश व प्रदेश व बुन्देलखण्ड क्षेत्र भी तेज गति से विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा किn देश की सुरक्षा में सैनिकों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने इस अवसर पर भव्य नैतिक परेड के आयोजन की प्रशंसा की तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों में श्री अशोक तिवारी, चिन्तामणि, रामबिहारी, विजय कुुमार एवं अन्य पुलिस अधिकारियों को अति उत्कृष्ट कार्य करने पर पुलिस पदक से सम्मानित किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों के लिए अस्पताल एवं अतिथि ग्रह में और अधिक सुविधा हेतु 10 लाख रूपये की सहायता भी दी जाने की घोषणा की।

का र्यक्रम में पुलिस परेड का आयोजन किया गया तथा विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा देशभक्ति पर आधारित गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अखण्ड हिन्द फौज के छात्रों द्वारा सुभाष चन्द्र बोस की झांकी सहित परेड की गयी। इस अवसर पर विधायक सदर श्री प्रकाश द्विवेदी, आयुक्त श्री आर0पी0सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री विपिन कुमार मिश्रा, जिला जज श्रीमती कमलेश कच्छल, जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन, पुलिस अधीक्षक श्री अभिनंदन सहित पुलिस, प्रशासन एवं न्यायिक अधिकारीगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि

Related posts

जिलाधिकारी श्रीमती जे0 रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में सीएम डैशबोर्ड से सम्बन्धित विकास कार्यों के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

धान क्रय हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि धान क्रय केन्द्रों पर धान खरीद हेतु सभी आवश्यक उपकरण एवं व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित की जाए

zeestarnews

जिलाधिकारी श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक

zeestarnews

Leave a Comment