Zee Star News
Breaking News
अन्य

जल योद्धा उमा शंकर पांडे के नेतृत्व में एक बार फिर गरीबों को कपड़े कंबल स्वेटर वितरित किए गए पदम श्री से सम्मानित उमा शंकर पांडे समाज के कामों में है अग्रणी

जल योद्धा उमा शंकर पांडे के नेतृत्व में एक बार फिर गरीबों को कपड़े कंबल स्वेटर वितरित किए गए पदम श्री से सम्मानित उमा शंकर पांडे समाज के कामों में है अग्रणी

 

आज दिनाँक 31/01/2023 को बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा साहब के संरक्षण में रिज़वान अली की अध्यक्षता में राहुल अवस्थी शाखा प्रमुख क्योटरा जैविक किसान के नेतृत्व में शिवपूजन अवस्थी समाजसेवी निवासी ग्राम परेई और पद्मश्री सम्मान से सम्मानित जल योद्धा उमाशंकर पांडेय के सहयोग से ग्राम प्रधान पप्पू यादव ग्राम परेई महेश द्विवेदी विधायक प्रतिनिधि ग्राम परेई जिला छतरपुर म0प्र0 की उपस्थिति में ग्राम परेई के ग्रामीणों को गरम कपड़ों का वितरण किया गया।बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की टीम के द्वारा जल योद्धा पद्मश्री सम्मान से सम्मानित उमाशंकर पांडेय जी को माला पहनाकर तथा सीनरी भेंटकर सम्मानित किया गया तत्पश्चात ग्रामीणों को जल बचाने के लिए जल योद्धा उमाशंकर पांडेय के द्वारा बताया गया कि गाँव में ज़्यादा से ज़्यादा तालाबों का निर्माण करके कैसे जल को बचाना है विधायक प्रतिनिधि महेश द्विवेदी के द्वारा बताया गया कि गाँव के विकास के लिए हम सब को एकजुट होकर कार्य करना होगा।रिज़वान अली अध्यक्ष बाँदा रोटी बैंक के द्वारा बताया गया कि ग्रामीणों के कानूनी अधिकार क्या हैं और कैसे अधिकारों को पाना है और कैसे रोटी बैंक से सहायता प्रदान की जाती है।उक्त सामान और जानकारी पाकर ग्रामीणों के चेहरे ख़ुशी से खिल उठे। इस कार्यक्रम में निम्न पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।मोहम्मद शमीम कार्यालय प्रभारी, अब्दुल मुजीब मीडिया प्रभारी, इरफ़ान खान चाँद शाखा प्रमुख खाईंपार,वीरेंद्र कुशवाहा शाखा प्रमुख महोखर, खुर्शीद खान सदस्य, बिलाल अहमद मंसूरी सदस्य, अलीमुददीन सदस्य, तुफैल अहमद सदस्य, अब्दुल रहमान सदस्य, महेश कुमार समाजसेवी, महिपाल सिंह समाजसेवी आदि।

Related posts

साइकिल ट्रैक उखाड़ने पर सपा का प्रदर्शन: कलक्ट्रेट में दिया ज्ञापन, नारेबाजी कर ट्रैक को दुरुस्त कराने की मांग की

cradmin

चित्रकूटधाम मण्डल आयुक्त बांदा श्री आर0पी0सिंह की अध्यक्षता में मयूर भवन सभागार में सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण चित्रकूटधाम मण्डल, बांदा की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मण्डलायुक्त ने राष्ट्रीयकृत मार्गों के परमिट स्वीकृत किये जाने तथा पुराने परमिटों को मानक के अनुसार होने पर नवीनीकरण करने के सम्बन्ध में

zeestarnews

कांग्रेस कार्यालय इंदिरा सभागार मे मनाया गया संविधान दिवस

zeestarnews

Leave a Comment