Zee Star News
Breaking News
Breaking News

बबेरू तहसील के लोहरा खदान में अगर जनहानि हुई तो जिम्मेदार कौन

ग्राम लोहरा में चल रही खदान में अवैध तरीके से किया जा रहा खनन, ग्रामीणों ने लगाया आरोप निकाला जा रहा है ओवरलोड लोड परिवहन

 

किसान की निजी भूमि में हो रहा खनन रास्ता का नहीं कराया गया एग्रीमेंट

 

लोहरा में बालू कहीं संग्राम का परिक्षेत्र ना बन जाए क्योंकि पक्ष और विपक्ष दोनों में हो सकता है झगड़ा राजस्व टीम रकबा चिन्हित करने में नाकाम

 

 

 

आपको पता है कि पूरा मामला आज दिन रविवार को बबेरू तहसील क्षेत्र के ग्राम लोहरा के सामने आया है जहां पर चल रही लोहरा खदान में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि काश्तकारों की जमीन से बिना एग्रीमेंट के रास्ता बना कर निकाल रहे हैं वाहन और खदान में लगातार अवैध खनन किया जा रहा है वही ग्रामीणों की जमीन से जबरन ओवरलोड परिवहन निकाला जा रहा है साथी ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में कई बार शिकायत की गई लेकिन अब तक खनन माफियाओं पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं हुई उन्होंने शासन से कार्यवाही की मांग की है। ग्रामीणों में चर्चा तो यहां तक भी है एसडीएम बबेरु कॉल लोहरा खदान संचालकों को संरक्षण प्राप्त है और नजदीकी पुलिस प्रशासन का भी संरक्षण प्राप्त है इसीलिए दबंगई के बल पर बगैर सीमांकन कराएं किसानों की भूमि धरी जमीन पर खनन किया जा रहा है किसानों की शिकायतों पर किसी भी प्रकार का अमल नहीं किया जा रहा जिससे किसानों में रोष व्याप्त है मौके की नजाकत जब देखी गई तो ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जैसे यहां पर कोई बड़ी जनहानि होने की संभावनाएं प्रबल होती दिखाई दे रही हैं वही सत्ता और पैसे की हलक में बालू संचालकों ने अवैध असलम के बल पर धमकाने और गोली मारने की धमकियां तक दे देते हैं अब देखना यह है की जिला प्रशासन वह बबेरू प्रशासन इस मामले को कितने संजीदगी  से लेता है या फिर किसानों व खनन संचालकों खूब खुल्ला छोड़ दिया जाएगा यह तो आने वाला वक्त बताएगा परंतु अगर लोहरा खदान में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि होती है तो इसका जिम्मेदार निश्चित रूप से बबेरू व कमासिन प्रशासन होगा

Related posts

आयुक्त ने की गेहूँ खरीद व्यवस्था की समीक्षा, किसानों को किसी भी दशा में वापस न करने के निर्देश**

zeestarnews

श्रद्धा मर्डर केस में हुआ बड़ा खुलासा

zeestarnews

पुलिस अधीक्षक बांदा के यहां अरविंद वर्मा ने लगाई फरियाद मुझे दबंगों से बचा लो सरकार

zeestarnews

Leave a Comment