Zee Star News
Breaking News
Breaking News

रियल स्टेट के व्यापारियों में दहशत विकास प्राधिकरण बांदा की हरकत कहीं फेर ना दे इन्वेस्टरों को लुभाने की दीपा रंजन जिलाधिकारी बांदा की कोशिश

रियल स्टेट के व्यापारियों में दहशत विकास प्राधिकरण बांदा की हरकत कहीं फेर ना दे इन्वेस्टरों को लुभाने की दीपा रंजन जिलाधिकारी बांदा की कोशिश

 

रियल स्टेट ब्यापारी  ने अगर कारोबार समेटा होगा करोड़ों अरबों का नुकसान लग सकता है राजस्व को भारी नुकसान

बांदा आपको बताते चलें की विकास प्राधिकरण बांदा लगातार कहीं न कहीं रियल स्टेट के व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है वैध और अवैध प्लाटिंग के नाम पर बांदा में जो खेल खेला जा रहा है अब वह किसी से छिपा नहीं सूत्र तो यहां तक बताते हैं की विकास प्राधिकरण के कुछ आला अफसरों तक अगर सुविधा शुल्क पहुंच जाती है तो उन रियल स्टेट के व्यापारियों को छुआ तक नहीं जाता परंतु अगर सुविधा शुल्क पहुंचने में देर हो जाए या ना पहुंचे तो फिर उस रियल स्टेट व्यापारी की साइडों में ध्वतीकरण का आदेश चालू हो जाता है विगत दिनों महोबा रोड बांदा की कई साइडों में विकास प्राधिकरण का बुलडोजर गरजता रहा जबकि वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश सरकार व बांदा जिला अधिकारी दीपा रंजन ने इन इनबेस्टरो को लुभाने के लिए तरह-तरह की योजनाएं चालू किए हैं जिससे बांदा के बेरोजगारों को सुनहरा अवसर मिल सके व उनकी आर्थिक स्थिति को सुधारा जा सके क्योंकि बांदा पहले से भी पिछड़ा क्षेत्र है और यहां किसी प्रकार की कोई फैक्ट्री इंडस्ट्री एरिया नहीं है जिससे यहां के कामगारों को बेरोजगारों को काम की तलाश में दूरदराज प्रदेशों पर जाना पड़ता है जिससे उनकी रोजी-रोटी चल सके परंतु एक आस दिखी थी दीपा रंजन जिलाधिकारी बनते  ही जिस तरह से मोर्चा संभाला था लग रहा था कि यहां इन्वेस्टर पैसा लगाने की होड लग सकती है परंतु जिस तरह अचानक महोबा रोड की साइडों में विकास प्राधिकरण का बुलडोजर गरजा तो इन्वेस्टर की नींद हराम हो गई चर्चा यहां तक भी है रियल स्टेट ब्यापारी बांदा में व्यापार करने से परहेज कर रहे हैं और आगे आने वाले समय में बांदा में रियल स्टेट का व्यापार खत्म हो सकता है अगर ऐसा हुआ तो प्रदेश सरकार को राजस्व का बहुत बड़ा घाटा उठाना पड़ सकता है चर्चा यहां पर भी है कि विकास प्राधिकरण अपने मनमाने रवैए से रियल स्टेट के व्यापारियों को लगातार उत्पीड़न कर रहा है जिससे वह हताहत और परेशान भी है और अपनी बात उच्च फोरम तक नहीं पहुंचा पा रहे अगर जिलाधिकारी बांदा ने जल्द ही विकास प्राधिकरण पर नकेल नहीं कसी तो उनका इन्वेस्टरों को लुभाने का सपना सपना ही रह सकता है विकास प्राधिकरण को रियल स्टेट के व्यापारियों को विश्वास में लेते हुए प्लाटिंग की योजनाओं को सरल करके सभी रियल स्टेट के व्यापारियों को विश्वास में लेकर कार्य को सुचारू रूप से कराने की कोशिश करनी चाहिए ना कि भय व्याप्त अब देखना यह है कि दीपा रंजन जिलाधिकारी बांदा इस बात को कितना महत्व देती हैं की रियल स्टेट के व्यापारी बांदा के लिए इन्वेस्ट करें या ना करें विकास प्राधिकरण के रवैया को कैसे सुलझाती है अभी तक जो भी पारी उन्होंने पूरी की है उस चर्चा के हिसाब से जो आम जनमानस में चर्चा है बड़ी ही सुलझे हुए अधिकारी की मानी जाती है क्या यह चर्चा आगे भी चालू रहेगी या नहीं यह तो आने वाला वक्त बताएगा परंतु जो चर्चाएं चल रही है जो बाजार गर्म है कहीं ना कहीं रियलस्टेट का व्यापारी भयभीत दिखाई दे रहा है

Related posts

यूरिया में ब्लैकमेलिंग किसान परेशान हैरान अधिकारी फेल गहरी निंद्रा में

zeestarnews

ब्राह्मण चेतना समिति की मासिक बैठक आहूत की गई जिसमें विस्तृत चर्चा की गई

zeestarnews

मामा के घर रह रहे किशोरी ने फांसी का फंदा लगाया

zeestarnews

Leave a Comment