Zee Star News
Breaking News
Breaking News

ग्राम प्रधान और सचिव के लापरवाही से टोलाकला गौशाला में अव्यवस्थाओं का बोलबाला

ग्राम प्रधान और सचिव के लापरवाही से टोलाकला गौशाला में अव्यवस्थाओं का बोलबाला 

 

 

 

भूख प्यास के अभाव में तड़प तड़प कर दम तोड़ रहे गौवंश 

 

 

 

 मृत गौवंशो को फेका जा रहा खुले में कुत्ते और जंगली जानवर नोच नोच कर भर रहे अपना पेट

 

 

 

 

 

बबेरू ब्लाक के ग्राम पंचायत टोला कला में संचालित गौ शाला का ग्रामीणों की सूचना पर निरीक्षण किया गया लेकिन वहां पर कोई भी व्यवस्था गौ वंशौ के बचाव की नहीं की गई गर्मी के मौसम में गौ वंश भूख प्यास और बीमारी से तड़प रहे हैं। मीडिया कवरेज के दौरान देखा गया की की मृत गौ वंश को खुले आसमान के नीचे मैदान में फेक दिया जाता है जिसको कुत्ते और जंगली जानवर नोच नोच कर खा रहे हैं इस पर ना तो ग्राम प्रधान, सचिव, और बी डी ओ कोई भी ध्यान देने को नहीं है। आखिर प्रदेश सरकार की छवि को क्यों खराब किया जा रहा है लगातार जानकारी देने के बाद भी जिम्मेदारो द्वारा किसी प्रकार का गौ वंश को बचाव हेतु प्रयास नहीं किया जा रहा सोनू करवरिया ने कहा की नरैनी ब्लाक के ग्राम पंचायत पड़ मई स्थित गौशाला का हाल बहुत ही बुरा है देखरेख के अभाव ठंड और भूख प्यास से गौ वंश आय दिन मरने के कगार में है ग्राम प्रधान और सचिव बेजुबान गौवंशो की देखभाल के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं निभा रहे है जबकी गौवंशो को ठंड से 

चाने व खाने पीने की व्यवस्था के लिए शासन से लाखो रुपए आता है लेकिन प्रधान व सचिव मिलकर सरकारी धन को डकार जाते है और गौवंशो को गौशाला रूपी नरक शाला में बंद कर मरने को विवश करते है अब तक ठंड और भूख प्यास से यहां बड़ी संख्या की तादाद में गोवंश बीमार है मरने की कगार पर है और लगातार मर रहे है फिर भी ग्राम प्रधान और सचिव के पास दया नाम की चीज नहीं बची है गौवंशो के साथ कसाइयों से बदतर व्यवहार किया जा रहा है खुले आसमान में ठंड और भूख प्यास से गौ वंश तड़प तड़प कर मरने को विवश हो रहे है फिर भी जिम्मेदार नहीं ले रहे संज्ञान और मृत गौ वंशो को खुले मैदान में फेककर कुत्ते और जंगली जानवरों का बनाया जा रहा निवाला मृत गौ वंश को नोच नोच कर खा रहे जंगली जानवर सोनू करवरिया ने कहा की अभी हाल ही में इसी तरह के प्रकरण में चित्रकूट धाम मंडलायुक्त ने सियार पाखा के प्रकरण में खंड विकास अधिकारी नरैनी को शख्त हिदायत दी गई थी की हर जगह की गौशाला में बदहाल व्यवस्था को तुरंत ठीक किया जाय परन्तु मंडलायुक्त के फरमान का भी किसी प्रकार से पालन नहीं किया जा रहा जब की सरकार गौ वंश बचाव के लिए हर तरह से प्रयासरत है लेकिन कुछ मातहत सरकार की मंशा में पानी फेरने में ही तुले है योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के आदेशों को भी पलीता लगाया जा रहा है दीपा रंजन जिलाधिकारी बांदा के दिशा निर्देशन के बाद भी गोवंश भूख से तड़प रहा है परंतु किसी भी प्रकार की खाने की व्यवस्था नहीं है जब हमारी टीम गौशाला पहुंची तू वहां पर खाने के नाम पर कुछ भी नहीं था जिम्मेदारों से पूछा गया तो जिम्मेदारों ने पहले तो टालमटोल किया इसके बाद बताया कि दूसरी जगह पयार रखा हुआ है जब हमारी टीम ने कहा कि चलकर दिखाइए हैरतअंगेज था वहां पर सड़ा हुआ 1/2 बोझ पयार ही पड़ा था अब बताइए इस पयार के भरोसे कैसे जिंदा रहेंगे जानवर

Related posts

पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली

zeestarnews

गरीबों की आस कैसे हो विश्वास नहीं मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं से लाभ

zeestarnews

दिव्यांगों ने नहीं मानी हार आर पार की लड़ाई की कर दी तैयारी

zeestarnews

Leave a Comment