Zee Star News
Breaking News
Breaking News

एकदिवसीय धरना प्रदर्शन सीसी सड़क पर अनियमितता का आरोप

 

 हमीरपुर मौदहा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम किशनपुर रमना में क्षेत्र पंचायत द्वारा चल रहे रिटेनिंग वॉल एवं सीसी सड़क निर्माण में हो रही अनिमित्ता की शिकायत तहसील दिवस में अपर जिलाधिकारी हमीरपुर को की गई थी जिस पर अपर जिलाधिकारी हमीरपुर ने आश्वासन दिया था की हम उक्त मामले में जल्द ही कार्यवाही करवाते है और उनके आदेश से हो रहे कार्य को रुकवा दिया गया था।

आपको बताते चले की ग्राम किशनपुर रमना चकदहा ग्राम पंचायत का मजरा है जिस पर लगभग 1000 की आबादी होगी लेकिन वहा की सड़क कई वर्षो से जीर्ण क्षीर्ण अवस्था में पड़ी हुई थी जिसके लिए गांव के ही बुंदेलखंड नव निर्माण सेना भारत के जिलाध्यक्ष देव यादव जी एवं ग्रामवासियों के द्वारा समय समय पर सड़क की मांग की जाती रही है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ यहां तक कि 2019 में में हुए विधानसभा के उप चुनाव में वोट बहिस्कार किया गया जिसके बाद मौके पर जिले का प्रशासन पहुंचा और गांव वालो को चुनाव बाद सड़क बनाने का वादा किया लेकिन 5 साल बीत जाने के बाद भी जब सड़क निर्माण की राह दिखती नजर नहीं आई तो ग्राम वासियों के साथ मिलकर बुंदेलखंड नव निर्माण सेना भारत के बैनर तले क्रमिक अनशन शुरू कर दिया 3 दिन क्रमिक अनशन के बाद आमरण अनशन भूख हड़ताल शुरू कर दी गई तब जिलाधिकारी हमीरपुर के विशेष निर्देश पर उप जिलाधिकारी मौदहा को अनशन स्थल पर भेजा गया और मौके पर बीडीओ मौदहा और ब्लाक प्रमुख मौदहा भी आए जिसके बाद क्षेत्र पंचायत से कार्य करवाने का वादा किया गया और जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया।

लगभग 1 माह बाद रिटेनिंग वॉल का निर्माण कार्य शुरू हुआ जिसमे प्रतिबंधित डस्ट का प्रयोग किया जा रहा था जिसकी शिकायत ज्ञापन के माध्यम से उप जिलाधिकारी मौदहा को की गई जिसके बाद बीडीओ मौदहा को जांच के लिए भेजा गया लेकिन उस जांच का कोई पता नहीं चला इसके बाद सीसी सड़क का निर्माण शुरू हुआ जिस में फिर प्रतिबंधित डस्ट का प्रयोग किया गया जिसको लेकर तहसील दिवस में शिकायत की गई ।

जिसके बाद बौखलाए ब्लाक प्रमुख ने बुंदेलखंड नव निर्माण सेना भारत के जिलाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पर 50-50 हजार रुपए लेने का झूठा आरोप लगाया और गांव में पहुंचकर लोगो से पुनः कार्य शुरू करने की अपील की जिसके बाद बुंदेलखंड नव निर्माण सेना भारत के प्रत्येक कार्यकर्ता ने ब्लाक प्रमुख की आलोचना की और इस लड़ाई को मजबूत करने के लिए 26 अगस्त 2024 दिन सोमवार को ब्लाक प्रमुख मौदहा के खिलाफ हमीरपुर के गोल चबूतरा में एक दिवसीय सांकेतिक धरना करने की घोषणा की है।

Related posts

परिवहन विभाग पुलिस विभाग लोक निर्माण विभाग एजेंसी शुरू किया सड़क सुरक्षा माह का किया जा रहा है आयोजन

zeestarnews

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें

zeestarnews

नाबालिग मैना की रहस्यमयी मौत: वायरल रिकॉर्डिंग्स से खुल रहे सौदेबाजी के राज, न्यायिक जांच की उठी मांग”

zeestarnews

Leave a Comment