Zee Star News
Breaking News
Breaking News

जिलाधिकारी ने सिमौनी मेला का स्थलीय निरीक्षण व जायजा अधिकारियों को दिए गए दिशा निर्देश

 

बाँदा, 13 सितम्बर, 2024-

 

जिलाधिकारी ने सिमौनी मेला का स्थलीय निरीक्षण व जायजा अधिकारियों को दिए गए दिशा निर्देश

 

जिलाधिकारी ने मेला स्थल का  किया जाकर  निरीक्षण

 

 

 

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप ने आज आगामी 15 सेे 17 दिसम्बर, 2024 पर आयोजित होने वाले मौनी बाबा मेला के आयोजन के सम्बन्ध में मेला स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मेला स्थल का निरीक्षण करते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियोें को विद्युत लाइन व तार ठीक करने के निर्देश दिये। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता को सड़कों की मरम्मत कराये जाने तथा सिमौनी मेला स्थल से सुमेरपुर मार्ग के चैड़ीकरण की कार्यवाही कराये जाने के सम्बन्ध में निर्देशित किया। उन्होंने मेला स्थल में झाडियों की साफ-सफाई व परिसर की रंगाई पुताई का कार्य भी शुरू कराये जाने एवं हैण्डपम्पों को ठीक कराये जाने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिये। उन्होंने उप जिलाधिकारी को मेले में लगने वाले बैरिकेटिंग एवं अन्य व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में निर्देशित किया।

 

 

 

 

उन्होंने मेला स्थल पर समतलीकरण का कार्य एवं अस्थायी लाइटों की व्यवस्था ग्राम पंचायत स्तर से कराये जाने के सम्बन्ध में ग्राम प्रधान को निर्देशित किया। उन्होंने रामलीला स्थल का निरीक्षण करते हुए शौचालयों की सफाई तथा पर्यटन भवन की साफ-सफाई व्यवस्था कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने मेला के दौरान चिकित्सा कैम्प लगाये जाने तथा परिवहन व्यवस्था हेतु बसों का संचालन की व्यवस्था भी कराये जाने के सम्बन्ध में निर्देश दिये। उन्होंने सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन विभागों को जो कार्य दिये गये हैं, उन्हें समय से शुरू करके मेला प्रारम्भ होने से पूर्व पूर्ण कर लें।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, उप जिलाधिकारी बबेरू, खण्ड विकास अधिकारी तिन्दवारी, ग्राम प्रधान उपस्थित रहे

Related posts

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जनपद स्तरीय एन्टी भूमाफिया टास्क फोर्स एवं अवैध खनन/परिवहन व ओवर लोडिंग की रोकथाम किये जाने हेतु बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

एम्बुलेंस ड्राइवर की मनमानी से घायलों की की हो रही है असमय मौत आखिर इन पर कार्यवाही कब होगी

zeestarnews

ट्रक जी जोरदार टक्कर से किसान और बैल की घटनास्थल पर मौत

zeestarnews

Leave a Comment