Zee Star News
Breaking News
अन्य

उ0प्र0 राज्य स्थानिक निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के मा0 सदस्यगण श्री महेन्द्र कुमार, श्री ब्रजेश कुमार व श्री संतोष कुमार विश्वकर्मा जी के द्वारा चित्रकूटधाम मण्डल बांदा के समस्त जिलाधिकारियों एवं अधिशाषी

 

 

बांदा, 05 मार्च, 2023-

उ0प्र0 राज्य स्थानिक निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के मा0 सदस्यगण श्री महेन्द्र कुमार, श्री ब्रजेश कुमार व श्री संतोष कुमार विश्वकर्मा जी के द्वारा चित्रकूटधाम मण्डल बांदा के समस्त जिलाधिकारियों एवं अधिशाष अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत तथा स्थानीय निकाय के पूर्व जनप्रतिनिधियों (अध्यक्षों/सभासदों) के साथ वर्चुवल बैठक एन0आई0 सी0 सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में उ0प्र0 राज्य स्थानिक निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के मा0 सदस्यों के द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग के प्र्रतिनिधित्व के सन्दर्भ में अनुभाविक जांच अध्ययन के साथ निकायवार एवं अनुपातिक आरक्षण के बावत समकालीन आख्या के लिए जनप्रतिनिधियों एवं लोंगो से जानकारी व पक्ष सुना गया। बैठक में उन्होंने सभी जनपदों में नगर पालिका एवं नगर पंचायतों की संख्या एवं निकायों की पूर्ण जनसंख्या व अन्य पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या के प्रतिशत के बारे में जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से जनपदों में पिछड़ा वर्ग के सर्वे के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की तथा यदि कोई आपत्ति हो तो उसको भी सुना।

बैठक में आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा श्री आर0पी0सिंह, जिलाधिकारी बांदा श्रीमती दीपा रंजन, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री उमाकान्त त्रिपाठी, संयुक्त विकास आयुक्त श्री अनिल कुमार सहित अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत तथा जनप्रतिनिधि श्री राज कुमार गुप्ता, ओरन से श्री चुन्नू प्रसाद कुशवाहा, नरैनी से सगीर अहमद, बांदा से बाबूराम निषाद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे

Related posts

बांदा जिला के जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से ग्राम पंचायत के धन को बंदरबांट किया जा रहा है भ्रष्ट अधिकारी उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी की छवि खराब करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं

zeestarnews

देशवासियों को क्षेत्र वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

zeestarnews

जल और जीवन एक-दूसरे के पूरक हैं। जहां जल है वहां जीवन है। यदि जल नहीं तो जीवन नहीं

zeestarnews

Leave a Comment