Zee Star News
Breaking News
अन्य

कांग्रेस जिला कार्यालय में दो महापुरुषों को याद किया गया एक का मनाया गया जन्मदिवस और एक का मनाया गया शहादत दिवस दोनों हैं देश की महान विभूतियां

जिला कांग्रेस कार्यालय स्टेशन रोड बाँदा मे आज प्रधानमन्त्री स्व श्रीमती इंदिरा गांधी जी का शहादत दिवस तथा पूर्व उपप्रधानमत्री लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी का जन्मदिन कार्यक्रम किया है। कार्यालय मे इस मौके पर देश निर्माण करने वाले दोनों नेताओ के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे एड ने सभी कांग्रेस जनों से अनुरोध किया कि इस चुनौतीपूर्ण समय पर हम सभी को इन नेताओ के बताये हुये रास्ते पर चलना है। आज देश फिरकापरस्त ताकतो से धिरा है। इसकी रक्षा करना है आइये हम सब मिल कर देश की सेवा मे जुट जाये। यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पूर्व विधायक श्री शिरोमणि भाई ने श्रीमती इंदिरा गांधी जी के साथ अपने जीवन के स्मरण याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक मे गजेन्द्र पटेल, संकठा प्रसाद त्रिपाठी, बी लाल, सीमा खान, राम पाल अवस्थी, सीता राम कोटार्य, राजेश गुप्त पप्पू, जहाँगीर खान, छेदी लाल धुरिया, डा के पी सेन, सुकदेव गांधी, शिवबली सिंह, आदि रहे।

Related posts

चित्रकूट धाम मंडल ने जनता से की अपील प्यार और सौहार्द से मनाएं त्यौहार

zeestarnews

कड़ी सुरक्षा के बीच होगी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा जिलाधिकारी ने कई सेंटरों का किया सघन निरीक्षण नकल विहीन पारदर्शी परीक्षा करने का संकल्प तीसरी आंख के नेतृत्व में होगी परीक्षा

zeestarnews

दीपावली मेला को लेकर चित्रकूट में प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा है बृहद अतिक्रमण हटाओ अभियान

zeestarnews

Leave a Comment