Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

जिलाधिकारी दीपा रंजन की उपस्थिति में राज्यमंत्री राम केश निषाद ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन

 

 

बांदा, 17 मार्च, 2023-

मा0 जलशक्ति राज्यमंत्री उ0प्र0 श्री रामकेश निषाद ने उ0प्र0विद्यालय महोखर में जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की उपस्थित में आई0सी0आई0सी0आई0 फाउण्डेशन के सहयोग से बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा स्थापित की गयी एस्ट्रोनोमी लैब का फीताकर उद्घाटन किया। इसके पश्चात उन्होंने लैब का निरीक्षण किया तथा इस एस्ट्रोनोमी लैब के द्वारा विद्यालय के बच्चों को भूगोल/भौतिक विज्ञान एवं अन्य तकनीकी जानकारी प्रैक्टिकल के रूप में दिये जाने के सम्बन्ध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि इस लैब केे द्वारा बच्चों को सूर्यग्रहण, चन्द्रग्रहण कैसे होता है, आसमान कैसे नीला दिखायी देता है तथा विभिन्न नक्षत्रों, गुरूत्वाकर्षण, अंतरिक्षयान तथा सूर्य की ऊर्जा को कैसे विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित किया जाता है के साथ अन्य ज्ञानवर्धक जानकारी लैब के माध्यम से बच्चों को दिलायी जायेगी। इसके साथ यह भी बताया गया कि जनपद के कुल 10 विद्यालयों में इस प्रकार की लैब स्थापित की जा रही है, जिससे कि बेसिक शिक्षा विद्यालयों के छात्र/छात्राओं को गुणवत्तायुक्त शिक्षा अन्य प्राइवेट विद्यालयों की भांति प्रदान की जा सके।

इस अवसर पर मा0 जलशक्ति राज्यमंत्री श्री निषाद ने कहा कि बांदा जनपद के प्रा0 विद्यालयों में इस प्रकार की पहली लैब की स्थापना इस विद्यालय में हुई है, जो कि बहुुत ही उल्लेखनीय एवं प्रशंसनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के प्रधानाचार्य/अध्यापक इस लैब की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर बच्चोें को बेहतर शिक्षा प्रदान कर सकेगें। उन्होंने क्षेत्र के आस-पास के बेसिक शिक्षा केे विद्यालयों के छात्र/ छात्राओं को भी इस लैब के देखने हेतु बुलाया जाए, जिससे कि उन्हें भी वभिन्न विषयों की तकनीकी जानकारी बेहतर तरीके सेे प्राप्त हो सके।

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन ने बताया कि इस लैब के स्थापित होने से बच्चों को नक्षत्रों के ज्ञान सहित न्यूटन के नियमों तथा ज्वालमुखी कैसे होते हैं, जलचक्र, दिन-रात कैसे होते हैं तथा अन्य तकनीकी जानकारी प्रैक्टिकल के रूप में विभिन्न यंत्रों के द्वारा दी जायेगी, जिससे कि उनकी शैक्षणिक शिक्षा के स्तर में गुणवत्तायुक्त सुधार होगा। उन्होंने विद्यालय के अध्यापकों को निर्देश दिये कि बच्चों को उनके स्लेबस के अनुसार सोलर सिस्टम/गुरूत्वाकर्षण/सप्तरंग कैसे बनते हैं व अन्य भौतिक विज्ञान के बारे में बेहतर शिक्षा प्रदान की जाये।

इस अवसर पर बेसिक शिक्षाधिकारी सुश्री प्रिन्सी मौर्य, ग्राम प्रधान महोखर धीरेन्द्र्र सिंह, प्रधानाचार्य श्रीमती अर्चना द्विवेदी, प्रोजेक्ट मैनेजर आईसीआईसीआई फाउंडेशन श्री यशवर्धन त्रिपाठी एवं डेवलपमेंट ऑफिसर दिलीप कुमार बाजपेई सहित अध्यापकगण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Related posts

कहीं नरैनी विधानसभा पुनः अपना इतिहास न दोहरा दे क्योंकि संयोग कुछ वैसे ही बन रहे हैं लगातार संगठन मदद के लिए आगे आ रहे हैं

zeestarnews

https://youtu.be/VvSv4jl1DGY

zeestarnews

उप जिला निर्वाचन अधिकारी बांदा श्री उमाकांत त्रिपाठी ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार

zeestarnews

Leave a Comment