Zee Star News
Breaking News
अन्य

जनपद बांदा में खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा माटी कला एवं खादी वस्त्रों की प्रदर्शनी लगाई गई.. इस प्रदर्शनी का उद्घाटन जल शक्ति राज्यमंत्री श्री रामकेश निषाद द्वारा किया गया

जनपद बांदा में खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा माटी कला एवं खादी वस्त्रों की प्रदर्शनी लगाई गई.. इस प्रदर्शनी का उद्घाटन जल शक्ति राज्यमंत्री श्री रामकेश निषाद द्वारा किया गया ..

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री संजय सिंह एवं माननीय सदर विधायक के प्रतिनिधि श्री रजत सेठ उपस्थित रहे..

 

माननीय मंत्री जी द्वारा प्रदर्शनी में लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया गया तथा वस्त्रों की खरीदारी भी की गई..

इस अवसर पर एक जनपद एक उत्पाद के अंतर्गत बांदा जनपद के सजर पत्थर उद्योग के 68 प्रशिक्षणार्थियों को टूल किट का वितरण किया गया..

पॉपकॉर्न बनाने की पांच मशीनों का वितरण भी लाभार्थियों को किया गया इसके साथ साथ स्वरोजगार को स्थापित करने के लिए 8 व्यक्तियों को दोना पत्तल बनाने की मशीन का वितरण भी किया गया .. इस अवसर पर उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों एवं जनता को संबोधित करते हुए माननीय राज्य मंत्री जी ने शासन की नीतियों की जानकारी दी तथा युवा स्वरोजगारियो को प्रेरित करते हुए अधिक से अधिक लोगों को रोजगार कौशल विकास की योजनाओं में प्रशिक्षण देते हुए अपने उद्योग स्थापित करने के लिए प्रेरित किया…

माननीय मंत्री जी ने कहां के प्लास्टिक के बने बर्तनों का प्रयोग न करके जनता को माटी से बनाए गए बर्तनों का प्रयोग करना चाहिए.

पॉपकॉर्न की मशीन एवं दोना पत्तल की मशीन का प्रयोग करके परिवार अपने साथ-साथ अन्य लोगों को भी रोजगार प्रदान कर सकता है और उन्होंने सभी लाभार्थियों को अपना रोजगार स्थापित करने एवं बैंकों से ऋण और विभाग से अनुदान लेने के लिए भी प्रेरित किया .. इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश द्वारा सरकार की रोजगार परक नीतियों के बारे में सभी को जानकारी दी गई. ..

Related posts

जिलाधिकारी बांदा ने एक बार फिर किया जनता से अपील जारी किया एडवाइजरी

zeestarnews

जन जागरूकता बढाने हेतु रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज बाँदा के प्रेक्षागृह में दो दिवसीय कार्यशाला एवं रोड शो का दिनांक 10.09. 2024 को शुभारम्भ हुआ

zeestarnews

डॉ अनुराग तिवारी बिसंडा की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

zeestarnews

Leave a Comment