दिनांक 23 दिसंबर 2025
अधिशाषी अभियनता, निर्माण खण्ड-1, लो०नि०वि० बाँदा द्वारा अवगत कराया गया है कि बांदा नरैनी कालिंजर मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-113) के किमी0 42 पर स्थित बागेन नदी सेतु पर अनुरक्षण का कार्य प्रगति पर है। उक्त सेतु की बियरिंग एवं एक्सपेंशन ज्याइंट बदलने हेतु सेतु पर यातायात को बन्द करने की आवश्यकता है। नरैनी से कालिंजर जाने वाले वाहनों को नरैनी से अतर्रा बदौसा-बघेलाबारी होते हुये कालिंजर की ओर वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध है।
अस्तु उपर्युक्त तथ्यों के आलोक में जनहित/जन सुरक्षा के दृष्टिगत बांदा नरैनी कालिंजर मार्ग पर स्थित बागेन नदी दीर्घ सेतु से गुजरने वाले समस्त भारी वाहनों का आवागमन दिनांक 21.12.2025 से 09.01.2026 तक के लिये पूर्णतः प्रतिबन्धित्त एवं हल्के वाहनों का आवागमन प्रातः 09:00 बजे से सांय 05:00 बजे तक प्रतिबन्धित किया जाता है। उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाये। दिनांक 21.12.2025 से उक्त पुल से आवागमन करने वाले समस्त भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से गुजारने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
