Zee Star News
Breaking News
अन्य

बांदा में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का एक दिवसीय प्रवास दौरा

 

एक दिनी जनपद प्रवास पर आए प्रदेश के डिप्टी सीएम का जिला भाजपा कार्यालय के सभागार में महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ आयोजित आवश्यक बैठक में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत कर उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया और स्मृति चिन्ह भेंट किए।

     मंगलवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी धाम जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व विचार परिवार की आवश्यक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने यहां कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए भव्य स्वागत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं सभी कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाता हूं कि हर परिस्थिति में मैं अपने कार्यकर्ता के साथ हूं। कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और जनता के आशीर्वाद से योगी सरकार पुनः प्रदेश में आई है। बताया कि पहले यह घोटालों का प्रदेश था, आज कानून का राज है और कानून का सामना करते हुए तमाम भ्रष्टाचारी जेल में है। उन्होंने कहा कि 2014 के पहले गरीबों का बैंक में खाता नहीं होता था। मोदी सरकार ने सभी गरीबों का बैंक खाता खोलकर उनको आवास, शौचालय, गैस, बिजली कनेक्शन के साथ साथ घर घर नल के माध्यम से जनजीवन मिशन के द्वारा पीने का पानी भी पहुंचाया जा रहा है। प्रत्येक जनपद में एक मेडिकल कॉलेज की योजना अंतर्गत 65 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं जबकि 22 निर्माणाधीन हैं। गोवर्धन योजना से अब उत्तर प्रदेश में गाय का गोबर किसानों के लिए अतिरिक्त आमदनी का स्रोत बनेगी। गाय के गोबर से प्रदेश की कुछ कंपनियों ने पेंट बनाने का काम शुरू किया है। पशुधन के संरक्षण और संवर्धन हेतु प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा अब उत्तर प्रदेश उपद्रवियों के लिए नहीं बल्कि उत्सव के लिए जाना जा रहा है। उत्तर प्रदेश अब माफियाओं के लिए नहीं बल्कि महोत्सव के लिए माना जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू कर रहेगा। जिला भाजपा संयोजक संजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, सांसद आरके सिंह पटेल, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक ओम मणि वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने भी संबोधित किया।

      इस अवसर पर बुंदेलखंड विकास बोर्ड उपाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान तथा महेंद्र सिंह वर्मा, पूर्व राष्ट्रीय परिषद सदस्य अजय पटेल,पूर्व जिला अध्यक्ष लवलेश सिंह, महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, पूर्व चेयरमैन विनोद जैन, अखिलेश दीक्षित, कल्लू सिंह राजपूत, विवेकानंद गुप्ता, धर्मेंद्र त्रिपाठी, मनोज पुरवार, मनीष गुप्ता, डॉक्टर देवेंद्र भदौरिया, पूर्व जिला महामंत्री गिरजेश तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, शैलेंद्र जयसवाल,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहित गुप्ता, पूर्व प्रांतीय परिषद सदस्य राकेश तिवारी, राहुल द्विवेदी, सुरेश तिवारी, सुधीर त्रिवेदी, अरुण सिंह पटेल, दीपक सिंह परिहार, अलख नारायण मिश्रा, प्रमोद त्रिपाठी आदि बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं एवं निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा बैठक

zeestarnews

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी बांदा जिलाधिकारी बांदा को सौंपा ज्ञापन होगी अपने अधिकारों की बात

zeestarnews

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में धान क्रय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी द्वारा क्रय केन्द्रो से धान का उठान न होने व जनपद में धान की धीमी खरीद को लेकर गहरा असंतोष व्यक्त किया गया

zeestarnews

Leave a Comment