‘
बांदा, 02 अप्रैल
, 2023-
नवागन्तुक जिलाधिकारी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल ने आज कोषागार कार्यालय बांदा में पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया।
उन्होंने कहा कि मुझे बुन्दलेखण्ड वासियों की सेवा करने का अवसर मिला है। शासन की सभी प्राथमिकता वाले महत्वपूर्ण कार्यों एवं योजनाओं को धरातल तक पहुंचाया जायेगा तथा जन शिकायतों का समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ जनता तक पहुंचाना प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि आम नागरिक एवं जरूरतमंद लोगों के लिए हमारा कार्यालय हमेशा खुला है, जनता सीधे उनसे सम्पर्क कर, एवं उनको दूरभाष के द्वारा अपनी समस्याओं को बता सकती हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं के निस्तारण हेतुु जनतादर्शन में सभी अधिकारी निरन्तर उपलब्ध रहेंगे। जिलाधिकारी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल इससे पूर्व विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग उ0प्र0 शासन के पद पर कार्य करने के साथ अन्य महत्वपूर्ण पदों में कार्यरत रही हैं। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त उन्होंने कोषागार कार्यालय एवं कलेक्टेªट परिसर का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री उमाकान्त त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री अमिताभ यादव, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री एम 0 पी 0 सिंह, मुख्य कोषाधिकारी श्री दिनेश बाबू, नगर मजिस्टेªट श्री राजेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर सुश्री सुरभि शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण/कर्मचारी उपस्थित रहे।
