Zee Star News
Breaking News
Breaking News

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बिजली दर की बढ़ोतरी पर रोक लगाने की मांग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बिजली दर (Electricity Price) की बढ़ोतरी पर रोक लगने की संभावना है। बिजली कंपनियों की ओर से बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज भी हो सकता है। ऐसे में उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। फिलहाल पॉवर कारपोरेशन ने विद्युत नियामक आयोग में अपना जवाब दाखिल कर दिया है।   प्रदेश के निगमों की ओर से बीते दिनों बिजली दर (Electricity Price) बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया है। इस पर सुनवाई पूरी हो चुकी है। इसी बीच विद्युत उपभोक्ता परिषद ने नियामक आयोग में याचिका लगाई है। इसमें बिजली कंपनियों पर उपभोक्ताओं के निकल रहे 25,133 करोड़ के एवज में अगले पांच वर्षों तक बिजली दरों में सात फीसदी कमी की मांग की गई है।   इस पर आयोग ने पॉवर कारपोरेशन (Power Corporation) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। कारपोरेशन के निदेशक वाणिज्य ने सोमवार को जवाब दाखिल किया है। सूत्रों का कहना है कि वह अपने जवाब में दर बढ़ाने का कोई भी वाजिब कारण नहीं बता पाए हैं।   उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा का कहना है कि किसी भी कीमत पर बढ़ोतरी नहीं होने दी जाएगी।            स्टेट ब्यूरो संदीप कुमार दिल्ली

Related posts

अवैध प्लाटिंग करने वालों पर चल रहा है हथोड़ा

zeestarnews

खाद न मिलने से परेशान किसानों ने फतेहपुर टाडा राष्ट्रीय राजमार्ग किया जाम आलाधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम खोला गया

zeestarnews

बीमारी एवं कर्ज से परेशान 65 वर्षीय वृद्ध ने राजकीय बोरबेल में कूदकर दी जान

zeestarnews

Leave a Comment