Zee Star News
Breaking News
Breaking News

सफाई नहीं मिली तो होगी सख्त कार्रवाई जिम्मेदारों पर गिरेगी गाज

27 सितंबर 2023

जिलाधिकारी महोदय ने दिया निर्देश परिषदीय सभी विद्यालयों को नियमित सप्ताह में दो दिन हो साफ सफाई

सफाई नहीं मिली तो होगी सख्त कार्रवाई

जिम्मेदारों पर गिरेगी गाज

जिलाधिकारी महोदया के निर्देशानुसार जनपद बांदा के परिषदीय विद्यालयों में साफ-सफाई की व्यवस्था हेतु आदेश दिनांक 22.09.2023 के क्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी, बांदा द्वारा आदेश दिनांक 19.09.2023 एवं 22.09.2023 द्वारा समस्त सफाई कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि सप्ताह में दो दिन बुधवार व शनिवार प्रत्येक दशा में सरकारी विद्यालयों यथा- प्राथमिक/ उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रागण एवं शौचालय की नियमित साफ सफाई करना सुनिश्चित करें।

उक्त के क्रम में आज दिनांक 27.09.2023 दिन बुधवार को जनपद के समस्त 1725 परिषदीय विद्यालयों में साफ-सफाई करायी गयी, जिसका कार्यालय स्तर पर अनुश्रवण किया गया। प्रधानाध्यापको द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में 70 प्रतिशत विद्यालयो में सफाई कर्मी द्वारा विद्यालय में संतोषजनक सफाई किये जाने की रिपोर्ट प्रेषित की गयी है विकासण्ड नरैनी के ग्राम पंचायत कालिजर में स्वच्छता दिवस मनाये जाने के कारण उच्चाधिकारियों के निर्देश से विकासखण्ड नरैनी के समस्त सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी कालिंजर में लगा दी गईl विद्यालयों में आज जिस विद्यालयों में सफाई कर्मचारी नहीं पहुंचे विद्यालयवार सूची जिला पंचायत राज अधिकारी का प्रेषित कर दी गयी 66 ग्राम पंचायतों में 05 से अधिक विद्यालय संचालित होने तथा एक सफाई कर्मी होने के कारण शेष विद्यालयो में अगले शिक्षण दिवस में सफाई करायी जायेगी। उक्त व्यवस्था प्रत्येक सप्ताह में दो दिवस यथा बुधवार एवं शनिवार को सुचारू रहेगी।

Related posts

जंगल मे फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

zeestarnews

दीपक गुप्ता ने एक बार पुनः जिलाधिकारी को पत्र के माध्यम से अवगत कराया मेरे खिलाफ साजिश से फर्जी मुकदमे में फंसाने की है तैयारी

zeestarnews

दिव्यांग ने अपनी जमीन का जबरन कराया गया बैनामा रद्द कराने के लिए जिला अधिकारी बांदा से की फरियाद

zeestarnews

Leave a Comment