Zee Star News
Breaking News
अन्य

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने दी जानकारी

 27 सितम्बर, 2023

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने दी जानकारी

क्षेत्रीय पर्यटन आधिकारी चित्रकूटधाम मण्डल ने बताया है कि 27 सितम्बर 2023 विश्व पर्यटन दिवस को जनपद बांदा में उत्कृष्ट रूप से मनाये जाने हेतु जनपद के विद्यालयों में गठित युवा पर्यटन क्लब के छात्र / छात्राओं के मध्य दिनांक 21.09.2023 से 25.09.2023 तक विद्यालयों में निबन्ध, पेटिंग, सेल्फी, रीलस, आदि की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी थी, जिसमें विजेता / चयनित छात्र / छात्राओं को ऐतिहासिक स्थल भूरागढ, रनगढ़ के किला का भ्रमण पर्यटन विभाग द्वारा कराया गया इस शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नगर मजिस्ट्रेट, बांदा एवं क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी, चित्रकूट द्वारा प्रातः 10:30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर से भ्रमण वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया तथा प्रत्येक विद्यालय के प्रतियोगिता में प्रथम आये विद्यार्थी को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। विद्यार्थियों को पर्यटन साहित्य भी उपलब्ध कराया गय। इस अवसर पर आदर्श बजरंग इण्टर कॉलेज, बांदा, राजकीय हाई स्कूल, बडोखर बुजुर्ग बांदा, राजकीय इण्टर कॉलेज, कालिंजर बांदा के कुल 55 विद्यार्थी उपस्थित रहें दूअर के समय पर्यटन स्थलों के बारे में सूचना श्री संजय निगम द्वारा दिया गया तथा पर्यटन के विभिन्न उत्पादों से अवगत कराया गया।

Related posts

जिलाधिकारी बाँदा श्रीमती जे0रीभा ने आज खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय कमासिन एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया

zeestarnews

जिलाधिकारी बांदा श्री नगेंद्र प्रताप ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कार्यालय, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र० लखनऊ के पत्र संख्या-1523/सीईओ-6-31/6-2024 (11) दिनांक 14-10-2024

zeestarnews

सहकारी समिति अतर्रा के निर्विरोध अध्यक्ष बने दीनदयाल दि्वेदी

zeestarnews

Leave a Comment