Zee Star News
Breaking News
Breaking Newsअपराध

समाजसेवियों ने अस्पताल की अव्यवस्था पर उठाए सवाल जहां कुत्ते और गोवंश करते हैं मरीजों की निगरानी कर्मचारी मस्त अधिकारी पस्त

बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए एस नोमानी ने कहा कि जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी व उप मुख्यमंत्री जी प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने की जुगत में लगे हुए हैं. वहीं ऐसे में बांदा जिला अस्पताल आये दिन किसी न किसी मामले को लेकर लेकर सुर्खियों में बना रहता है. यहां पर स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही से बेहतर स्वास्थ्य सेवाओ को लेकर काम करने वाले सीएम व डिप्टी सीएम के आदेशों की धज्जियां तो उड़ती दिखाई ही देती है, साथ ही बेहतर इलाज की उम्मीद को लेकर पहुंचने वाले लोग भी यहां पर नाउम्मीद हो जाते हैं. एक बार फिर बांदा जिला अस्पताल से बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर वार्ड के अंदर कुत्ते और आवारा गायों के विचरण करने के वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे हैं. ट्रामा सेंटर के अंदर मरीज के बेड पर एक कुत्ता जहां बिस्कुट खाता हुआ दिखाई दे रहा है. तो वही एक आवारा गाय मरीजों और तीमारदारों के बीच घूमती हुई भी नजर आ रही है. बड़ी बात यह है कि इन्हें यहां से भगाने वाला कोई भी स्वास्थ्य कर्मी नजर नहीं आ रहा. ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि सरकार का जो लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के दिशा निर्देश है उनका यहां पर आखिर पालन होता क्यों नहीं नजर आता.

 

रोजाना ऐसी तश्वीरे आती हैं यहां से सामने

 

सोशल मीडिया में कुत्ते और आवारा गाय के घूमने के वीडियो जो वायरल हो रहे हैं वह यहां के लिए नए नहीं है. इसके पहले भी यहां से ऐसी ही तस्वीर है सामने आ चुकी है. और आलाधिकारियों से इस मामले में शिकायत भी हुई. लेकिन जिम्मेदारों पर किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की जाती. जिसका नतीजा यही है कि जिला अस्पताल में मरीजों व उनके तीमारदारों के साथ-साथ आवारा पशुओं का भी यहां आना जाना रहता है. जिसके चलते यहां पर लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है मगर इस समस्या से लोगों को छुटकारा मिलता फिलहाल तो दिखाई नहीं देता.

 

Related posts

कार्यालय,बांदा में मण्डलीय पेंशन अदालत एवं सेवा निवृत्त अध्यापकों/ कर्मचारियों के लम्बित देयकों के सम्बन्ध में जनसुनवाई पूर्व की भांति आयोजित की जायेगी। पेंशन

zeestarnews

कार्यालय जिला विकि सेवा प्राधिकरण, बांदा

zeestarnews

शहर मुख्यालय से सटे हुए ग्राम पंचायत मवाई बुजुर्ग में जल निगम की घोर लापरवाही सामने आई है

zeestarnews

Leave a Comment