Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिलाधिकारी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई

 

बाँदा, 07 दिसम्बर, 2023-

 

जिलाधिकारी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री रोजगा सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत शत्-प्रतिशत स्वीकृत किये गये आवेदनों के सापेक्ष बैंकों से शत्-प्रतिशत लोंगो को शीघ्र ऋण वितरण कराये जाने के निर्देश दिये योजना के अन्तर्गत 39 आवेदकों को 105.90 लाख के ऋण वितरण कियेे गये हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लक्ष्य के अनुरूप दिसम्बर तक शेष लाभार्थियों को ऋण दिलाये जाने के निर्देश दिये। इसके अन्तर्गत 23 आवेदकों को 44.75 लाख के ऋण वितरण कियेे गये हैं। भूरागढ़ औद्योगिक क्षेत्र में जलापूर्ति के सम्बन्ध में आगणन प्रस्ताव पर बजट आवंटन की कार्यवाही के सम्बन्ध में शासन से पैरवी कर शीघ्र बजट आवंटन की कार्यवाही कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कपसा मार्ग के चैड़ीकरण एवं सुदृढीकरण की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाये जाने के साथ गुणवत्तायुक्त कार्य पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन निवेशकों के द्वारा उद्योग स्थापित किये जाने हेतु निवेष के इन्टेन्ट दिये गये हैं, उनसे उद्योग स्थापित करने हेतु सम्पर्क कर शीघ्र कार्यवाही करते हुए उनको पूर्ण कराया जाए।

उन्होंने उद्यमियों के एमएसएमई इकाईयों के (उद्यम रजिस्टेªशन सर्टीफिकेशन) पोर्टल पर पंजीयन के सम्बन्ध में जानकारी ली, जिस पर जीएम डीआईसी द्वारा बताया गया कि उद्यमियों का रजिस्टेªशन नियमित चल रहा है। जिलाधिकारी ने औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ़ में साफ-सफाई एवं सड़क एवं नालियों की मरम्मत के कार्य गुणवत्तायुक्त कराये जाने हेतु समिति का गठन करने के निर्देश दिये। उन्होंने भूरागढ़ प्लाट ई-32 आवंटी को शीघ्र कब्जा दिलाये जाने तथा कृष्णम एग्रो फूड्स केे स्टाम्प शुल्क के प्रकरण को शीघ्र निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने भूरागढ़ में विद्युत सब स्टेशन को स्थापित किये जाने हेतु भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिये। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता को उद्यमियों के विद्युत सम्बन्धी प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किये जाने हेतु अलग से उद्यमियों की बैठक कर शीघ्र प्रकरणों का निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिये।

बै9⁹⁹ठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री अमिताभ यादव, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री राजेश कुमार, जीएम डीआईसी श्री गुरूदेव, जिला विकास अधिकारी, अधिशाषी अभियंता विद्युत, क्षेत्रीय प्रबन्धक यूपीसीडा तथा उद्यमी मनोज जैन, अशोक गुप्ता, मनोज शिवहरे तथा अन्य उद्यमियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे

Related posts

वृद्ध आश्रम में शिविर लगाकर जांच कर बाटी निशुल्क आयुर्वेदिक दवाएं

zeestarnews

बीमारी से तंग महिला ने खाया सल्फास

zeestarnews

क्षेत्र वासियों को तथा देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

zeestarnews

Leave a Comment