Zee Star News
Breaking News
राजनीति

कांग्रेस जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सोपा गया महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन

 

 

 

दिनांक 07/12/2023, बांदा(उप्र),

 

कांग्रेस जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सोपा गया महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन

 

महामहिम राज्यपाल जी आपका अमूल्य ध्यान आकृष्ट कराते हुए अफसोस हो रहा है कि उ०प्र० का किसान खाद की विकराल समस्या से जूझ रहा है। इस वक्त किसानों को सबसे बड़ी जरूरत है खाद, किन्तु यह खाद किसानों को उपलब्ध कराने में उत्तर प्रदेश सरकार कोई रुचि नहीं दिखा रही है। किसानो परेशान हाल भटक रहा है। अव्वल तो डी०ए०पी०. खाद का मूल्य बढा दिया गया है। भरती कम कर दी गई है, यानी खाद की बोरी छोटी हो गई है, इसके बावजूद खाद की अनुपलब्धता से किसान चिन्तित परेशान हाल है। अन्नदाता किसान की इस समस्या को लेकर हम जिलाधिकारी बांदा का ध्यान आकृष्ट करा चुके हैं। किसान खाद न मिलने से हताशा है, टूट रहा है, क्योंकि यह किसान की सबसे बड़ी जरुरत है। आपसे अनुरोध है सरकार का ध्यान आकृष्ट कराएं, किसानों के लिए खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं, सादर।

ज्ञापन कार्यक्रम में बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे एडवोकेट, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, गेंदा प्रसाद यादव, लवकुश, द्वारिकेश यादव मण्डेला, गोविन्द त्रिपाठी, बल्देव वर्मा, राममिलन पटेल, सत्य प्रकाश द्विवेदी एड., आदित्य कुमार एडवोकेट, जिलानी दुर्रानी, शोएब रिजवी, वारिस अली, सन्तोष कुमार एडवोकेट, वैश्य राजेश कुमार गुप्ता, शब्बीर सौदागर, अमित द्विवेदी, अफसाना बेगम, सत्येन्द्र, नाथूराम सेन, सुखदेव गांधी आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Related posts

बुन्देलखण्ड पृथक राज्य की मांग को लेकर ए.एस.नोमानी नें ज्ञापन देनें की,की थी घोषणा । जिला प्रशासन नें मा.मुख्यमंत्री जी के आगमन से पूर्व ही ए.एस.नोमानी को उनके निज निवास पर किया गया नजरबन्द

zeestarnews

विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जैसे वटवृक्ष के संस्थापक संघ के आद्य सरसंघचालक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती पर उन्हें माल्यार्पण कर याद किया गया

zeestarnews

टी०डी०/ डी०पी०टी० के स्कूल आधारित टीकाकरण अभियान का एच०एल० इण्टर कालेज मे हुआ शुभारम्भ

zeestarnews

Leave a Comment