Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सुनील सिंह पटेल की उपस्थिति में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत आवास प्लस की सूची में नवीन पात्र लाभार्थियों के सर्वे के सम्बन्ध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई

 

दिनांक 28 अगस्त, 2024

 

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सुनील सिंह पटेल की उपस्थिति में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत आवास प्लस की सूची में नवीन पात्र लाभार्थियों के सर्वे के सम्बन्ध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई

 

 

बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत पात्रता के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य द्वारा समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्रों की पारिदर्शितापूर्ण चयन किये जाने तथा अपात्रों को किसी भी दशा में आवास लाभार्थी के रूप में चयनित नही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत उन्मुखीकरण गोष्ठी में कहा कि पीएम आवास सर्वे के कार्य को पूर्ण सुचिता एवं निष्पक्षता के साथ पूर्ण किया जाए।

 

बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत पात्रता की शर्तों को नवीन मानक के अनुसार पारिदर्शितापूर्ण चयन के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया गया कि आश्रयहीन परिवारों बेसहारा जीवन यापन करने वाले लोगों, वैधानिक रूप से मुक्त कराये गये मजदूरों को प्राथमिकता पर आवास का लाभ प्रदान कराया जायेगा। जिन परिवारों के पास मोटरयुक्त तिपहिया /चौपहिया वाहन चौपहिया कृषि उपकरण तथा 50 हजार रूपये अथवा इससे अधिक ऋण सीमा वाले किसान क्रेडिट कार्ड धारकों को योजना में अपात्र माना जायेगा। वे परिवार जिनका कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी हो आयकर व व्यवसाय कर देने वाले परिवार तथा सरकार के पास पंजीकृत गैर कृषि उद्यम वाले परिवार ही अपात्रता की श्रेणी में रखें जायेंगे।

 

बैठक में निर्देशित किया गया कि योजना का ब्यापक प्रचार-प्रसार लोगों को जानकारी हेतु प्रत्येक विकास खण्ड परिसर में पात्रता की शर्तों की सूची चश्पा की जायें तथा सर्वे के बाद चयनित पात्र लाभार्थियों की सूची ग्राम पंचायतों में चश्पा की जाए। उन्होंने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विकास खण्डों में लोगों को जानकारी देते हुए मानक के अनुरूप पात्रता सर्वे करते हुए सूची तैयार करायें।

 

बैठक में ब्लाक प्रमुख नरैनी मनफूल पटेल, ब्लाक प्रमुख बबेरू श्री रमाकान्त पटेल, ब्लाक प्रमुख तिन्दवारी श्रीमती दीपशिखा सिंह, ब्लाक प्रमुख कमासिन श्री रावेन्द्र गर्ग व अन्य ब्लाक प्रमुख सहित परियोजना निदेशत डीआरडीए श्री प्रवीणानन्द जिला विकास अधिकारी रमाशंकर सिंह सहित समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 

Related posts

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

जिला अध्यक्ष कांग्रेस ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी

zeestarnews

जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे ने मुख्यमंत्री जी के हेलीकाप्टर उतरने के लिए जी आई सी मैदान मे हेलीपेड बनाये जाने पर एतराज जताया है 

zeestarnews

Leave a Comment