Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

पं० जे०एन० डिग्री कालेज, बाँदा’ में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अन्तर्गत एक दिवसीय कार्यक्रम 

 

आज दिनांक 17.08.2026

“पं० जे०एन० डिग्री कालेज, बाँदा’ में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अन्तर्गत एक दिवसीय कार्यक्रम

Capacity Building प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रथम पाली प्रातः 10.00 से 01.00 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपरान्ह 02.00 बजे से 05.00 बजे के मध्य सम्पन्न हुआ, कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० के०एस० कुशवाहा एवं उपायुक्त उद्योग डॉ अजय कुमार यादव जी द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया, कार्यकम समाधान समिति के श्री रनवीर सिंह, श्री पुनीत तथा श्री देवेन्द्र द्वारा योजना से संबंधित जानकारी दी गयी, इसी क्रम में उपायुक्त उद्योग डॉ अजय कुमार यादव जी द्वारा चेक वितरण किया गया चेक वितरण में श्री अंकित गुप्ता को आटोमोबाइल रिपेयरिंग सर्विस तथा श्री हीरू को फार्मिंग रेन्टल सर्विस का चेक एवं विश्वकर्मा श्रमसम्मान योजना की टूलकिट वितरण किया गया। द्वितीय पाली में बैंकर्स द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित आवेदकों की बैंक से संबंधित समस्याओं का निराकरण मौके पर किया गया, इस कार्यक्रम में सहायक आयुक्त उद्योग श्री संदीप कुमार, निदेशक आर०सेटी, श्री पंकज कुमार, निदेशक जनशिक्षण संस्थान, श्री सलीम अख्तर, उद्योग विभाग के सहायक प्रबन्धक, श्री योगेश कुमार गुप्ता, सी०एम० फेलो सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

 

उपायुक्त उद्योग

 

(डॉ अजय कुमार यादव) जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, बाँदा

 

 

Related posts

जिला अध्यक्ष कांग्रेस ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी

zeestarnews

सिटी मजिस्ट्रेट को पुनः ज्ञापन देकर 23 तारीख से पूर्णतया कार बहिष्कार पर जाने की नोटिस ज्ञापन के माध्यम से रिसीव कराई

zeestarnews

कृषि विभाग द्वारा तीन दिवसीय एग्रो क्लाइमेटिक जोन स्तरीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

zeestarnews

Leave a Comment