Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जल-जीवन मिशन के अन्तर्गत खटान एवं अम्लीकौर पाइप पेयजल की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

 बाँदा, 05 सितम्बर 2024-

 

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जल-जीवन मिशन के अन्तर्गत खटान एवं अम्लीकौर पाइप पेयजल की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

 

 

बैठक में जिलाधिकारी ने खटान व

अमलीकौर ग्राम समूह पेयजल योजना की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्था एल० एण्ड टी० के अधिकारियों एवं जल निगम के अधिशाषी अभियंता को निर्देश दिये कि पाइप लाइन बिछाये जाने के कार्य के पश्चात पानी के कनेक्शन जिन गाँवों में दिये जाने हेतु सडकों की खुदाई की गयी है उन सभी सड़कों को गुणवत्ता के साथ मानक के अनुरूप मरम्मत कर ठीक किया जाए अन्यथा सम्बन्धित कार्यदायी संस्था के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

 

उन्होंने जल निगम के अधिशाषी अभियंता को निर्देशित किया कि जिन गॉवों में जलापूर्ति पाइप लाइन बिछाने एवं अन्य कार्यों को पूर्ण कराने के पश्चात शुरू कर दी गयी है. उन ग्रामों में पेयजल आपूर्ति किये जाने का समय तथा जल निगम से सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी का नाम अंकित कराये जायें। उन्होंने ऐसे ग्रामों जिनमें जलापूर्ति की जा रही है, ब्लाकवार सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने पाइप पेयजल परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्था एल०एण्ड टी० एवं एन० सी०सी० के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन गाँवों में कार्य अवशेष बचे है, उनको तेजी से मैनपावर को बढाकर गुणवत्तायुक्त रूप से कार्यों को पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए किसी प्रकार की कमी न रहने पाये।

 

बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री अमिताभ यादव, मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, अधिशाषी अभियंता जलनिगम ग्रामीण सहित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी एवं तकनीकी अभियंता सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

Related posts

नगरीय निकाय सामान्यनिर्वाचन- 2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से आयोग द्वारा प्रत्याशियों के लिये निर्धारित अधिकतम व्यय सीमा के नियंत्रण हेतु जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन

zeestarnews

जिलाधिकारी बाँदा श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया

zeestarnews

निहारिका ब्राइडल कलेक्शन प्रेजिडेंट की तरफ से सभी को सम्मानित किया गया 

zeestarnews

Leave a Comment