Zee Star News
Breaking News
अन्य

सूचित किया जाता है कि पूर्वदशम (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर छात्र/छात्राओं हेतु संशोधित समय सारणी निर्धारित की गयी है

 

दिनांक 7 सितंबर 2024

 

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी बांदा श्री अभिषेक चौधरी ने बताया है कि पिछड़ा वर्ग कल्याण की छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत जनपद की समस्त शिक्षण संस्थाओं के प्राचार्य / प्रधानाचार्य /छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों को सूचित किया जाता है कि पूर्वदशम (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर छात्र/छात्राओं हेतु संशोधित समय सारणी निर्धारित की गयी है

 

1- पूर्वदशम छात्रवृत्तिः शिक्षण संस्थाओं द्वारा छात्रवृत्ति मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने कि तिथि 15 जुलाई, 2024 से 15 अक्टूबर, 2024, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा शिक्षण संस्थान की फीस आदि का सत्यापन कर डिजिटल लॉक किये जाने की तिथि 15 जुलाई, 2024 से 25 अक्टूबर, 2024 एवं छात्रवृत्ति पोर्टल https://scholarship up. gov.in कक्षा 9-10 तथा कक्षा 11-12 के छात्रों द्वारा आनलाइन आवेदन दिनांक 20 जुलाई, 2024 से 20 अक्टूबर, 2024 तक किया जाना है।

2-दशमोत्तर छात्रवृत्तिः शिक्षण संस्थाओं द्वारा छात्रवृत्ति मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने की तिथि 15 जुलाई, 2024 से 30 अक्टूबर, 2024, विश्वविद्यालय / एफिलेटिंग एजेन्सी/ जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा शिक्षण संस्थान की मान्यता, पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार, सीटों की संख्या एवं फीस आदि को ऑनलाइन पोर्टल पर अंकित एवं सत्यापित कर डिजिटल हस्ताक्षर से ऑनलाइन लॉक किये जाने की तिथि 16 जुलाई, 2024 से 11 नवम्बर, 2024 तक निर्धारित है। एवं छात्रवृत्ति पोर्टल https://scholarship.up.gov.in छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाइन आवेदन दिनांक 20 जुलाई, 2024 से 20 नवम्बर, 2024 तक किया जाना है।

3-छात्रों के बैंक शाखा के माध्यम से बैंक खाते में आधार नम्बर सीडिंग व एन०पी०सी०आई० से मैपिंग कराना अनिवार्य होगा (संबंधित शिक्षण संस्थाएं आधार नम्बर सीडिंग व एन०पी०सी०आई० से मैपिंग की सूचना की अपने विद्यालय के सूचना पट पर अवश्य चस्पा करें)।

 

समस्त प्राचार्य / प्रधानाचार्य / छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों को सूचित किया जाता है कि अन्तिम तिथि की प्रतीक्षा किये बिना अग्रिम कार्यवाही कर ली जाये। सभी छात्र/छात्राओं को उपरोक्त सूचना से अवगत कराया जाये।

 

ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने एवं ऑनलाइन अग्रसारित करने में आ रही समस्या से सम्बन्धित जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, बांदा को पत्र के माध्यम से अवगत कराये ताकि समस्या का निराकरण कराया जा सकें। निर्धारित तिथि के पश्चात यदि छात्र-छात्राए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने से वंचित होते है तो इसकी सम्पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित शिक्षण संस्थाओं के छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों का होगा।

Related posts

स्वतंत्रता दिवस की क्षेत्र वासियों को देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

zeestarnews

अतर्रा साईं मंदिर के पास लगभग 10 से 15 गोवंश मृत अवस्था में पाए गए किसी अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा यहां पर फेंका गया

zeestarnews

वेद व्यास की जन्मस्थली में 75.83 लाख की लागत से होगा पर्यटन का विकास

zeestarnews

Leave a Comment