बाँदा, 13 सितम्बर, 2024-
जिलाधिकारी ने सिमौनी मेला का स्थलीय निरीक्षण व जायजा अधिकारियों को दिए गए दिशा निर्देश
जिलाधिकारी ने मेला स्थल का किया जाकर निरीक्षण
जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप ने आज आगामी 15 सेे 17 दिसम्बर, 2024 पर आयोजित होने वाले मौनी बाबा मेला के आयोजन के सम्बन्ध में मेला स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मेला स्थल का निरीक्षण करते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियोें को विद्युत लाइन व तार ठीक करने के निर्देश दिये। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता को सड़कों की मरम्मत कराये जाने तथा सिमौनी मेला स्थल से सुमेरपुर मार्ग के चैड़ीकरण की कार्यवाही कराये जाने के सम्बन्ध में निर्देशित किया। उन्होंने मेला स्थल में झाडियों की साफ-सफाई व परिसर की रंगाई पुताई का कार्य भी शुरू कराये जाने एवं हैण्डपम्पों को ठीक कराये जाने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिये। उन्होंने उप जिलाधिकारी को मेले में लगने वाले बैरिकेटिंग एवं अन्य व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में निर्देशित किया।


निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, उप जिलाधिकारी बबेरू, खण्ड विकास अधिकारी तिन्दवारी, ग्राम प्रधान उपस्थित रहे