Zee Star News
Breaking News
अन्य

गाजे बाजे के साथ निकला विसर्जन जुलूस गणेश प्रतिमा विसर्जन में छलक पड़ीं आंखें

 

 

गाजे बाजे के साथ निकला विसर्जन जुलूस

गणेश प्रतिमा विसर्जन में छलक पड़ीं आंखें

 

 

 

बांदा। केन नदी में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ 10 दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन हो गया। नदी घाट आईं अबीर-गुलाल से सराबोर महिलाओं की आंखें छलक पड़ीं। ‘जय गणेश, जय गणेश’ के उद्घोष गूंजते रहे। इसके पूर्व नगर में भव्य शोभा यात्रा निकली। युवक-युवतियां थिरकते रहे।

11वें दिन शहर और आसपास गांवों में रखी गईं गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस निकला। गाजे-बाजे के बीच श्रद्धालु थिरकते रहे। पटाखों के बीच ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के उद्घोष भी गूंजे। खूब अबीर-गुलाल उड़ा। जुलूस में अधिकांश महिलाएं भी शामिल रहीं। महेश्वरी देवी चौक पर गणेश महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी पंडालो को टोकन बांटने एवं पुरस्कार वितरण किया,देर शाम नगर भ्रमण के बाद प्रतिमाएं केन नदी आईं। विधिवत पूजन बाद नदी में प्रतिमाएं विसर्जित की गईं। गणेश महोत्सव से उत्साहित महिला श्रद्धालुओं की विसर्जन में आंखें छलक पड़ीं। घरों मेंण विराजमान किए गए गणेश प्रतिमाओं का भी आयोजकों ने नम आंखों से विसर्जन किया। उधर, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस चप्पे चप्पे पर आई नजर

Related posts

नरैनी ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत तुरा में स्थित गौशाला में गोवंशों की दुर्दशा का मामला सामने आया है। विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा समिति के जिला प्रवक्ता उमेश तिवारी ने

zeestarnews

पचनेही गांव के प्राथमिक विद्यालय में लगा गंदगी का अंबार कैसे हो बच्चों की शिक्षा दीक्षा

zeestarnews

तथागत ज्ञानस्थली अतर्रा की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

zeestarnews

Leave a Comment