दिनांक 17 फरवरी 2025
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी बांदा श्री अभिषेक चौधरी ने बताया है कि पिछड़ा वर्ग कल्याण की पूर्वदशम छात्रवृत्ति एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत दिनांक 17.02.2025 को 11:30 बजे रानी दुर्गावती सभागार (विकास भवन) बाँदा में मुख्य विकास अधिकारी, महोदय, की अध्यक्षता में समिति की बैठक की गयी है।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि विभागीय लॉगिन में पूर्वदशम छात्रवृत्ति हेतु सस्पेक्ट डाटा प्राप्त हुआ है जिसे सम्बन्धित विद्यालयों को सस्पेक्ट सूची प्राप्त करायी जा चुकी है। दशमोत्तर छात्रवृत्ति से सम्बन्धित सस्पेक्ट डाटा जैसे ही पी०एफ०एम०एस० से प्राप्त होता है, तो सम्बन्धित संस्थाओं को उपलब्ध करा दिया जायेगा। बैठक के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी, द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि संस्पेक्ट डाटा में मार्क मिस्मैच, डुप्लीकेट इनकम सर्टिफिकेट इत्यादि का मिलान करते हुए सम्बन्धित साक्ष्यों सहित अभिलेख एवं अपनी स्पष्ट सस्तुति करते हुए कार्यालयों में उपलब्ध कराने हेतु जानकारी दी गयी।
मुख्य विकास अधिकारी महोदय, द्वारा निर्देशित किया गया कि सस्पेक्ट डाटा में सम्मिलित छात्र/छात्राओं का गहन परीक्षण कर, सम्बन्धित साक्ष्यों सहित, पात्र छात्र को स्वीकृत कर व अपात्र छात्र को अस्वीकृत कर अपनी आख्या शीघ्र सम्बन्धित जिला समाज कल्याण विभाग / जिला पिछड़ा वर्ग/अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में उपलब्ध करा दिया जाये, जिससे जिला स्तरीय समिति द्वारा अनुमोदनोपरान्त एक्सेप्ट / रिजेक्ट कर ससमय कार्यवाही पूर्ण की जा सके, जिससे कोई भी पात्र छात्र छात्रवृत्ति से वंचित न रहे।
मुख्य विकास अधिकारी महोदय, द्वारा संबन्धित संस्थाओं को निर्देशित किया गया है कि उपरोक्त कार्यवाही जल्द से जल्द पूर्ण कर ली जाये, एवं इस आशय का प्रमाण पत्र जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी / जिला समाज कल्याण अधिकारी, बाँदा कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे।
