बाँदा, 19 सितम्बर, 2024-
जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जल-जीवन मिशन के अन्तर्गत खटान एवं अम्लीकौर पाइप पेयजल परियोजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने खटान ग्र्राम समूह पेयजल योजना की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्था एल0 एण्ड टी0 के अधिकारियों एवं जल निगम के अधिशाषी अभियंता को निर्देश दिये कि पाइप लाइन बिछाये जाने के कार्य के पश्चात पानी के कनेक्शन जिन गाॅवों में दिये जाने हेतु सड़कों की खुदाई की गयी है, उन सभी सड़कों को गुणवत्ता के साथ मानक के अनुरूप मरम्मत कर अवशेष कार्यों को प्रत्येक दशा में 30 सितम्बर तक पूर्ण कराया जाए, अन्यथा सम्बन्धित कार्यदायी संस्था के विरूद्ध कडी कार्यवाही की जायेगी।
उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों एवं उप जिलाधिकारियों को जलापूर्ति किये जाने वाले गाॅवों की पेयजल आपूर्ति किये जाने के चेकिंग करने के निर्देश दिये।

बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री अमिताभ यादव, मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, अधिशाषी अभियंता जलनिगम ग्रामीण सहित कार्यदायी संस्थाओं केे अधिकारी एवं तकनीकी अभियंता सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।