Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री अभिषेक कुमार अवस्थी ने बताया है कि निदेशालय, समाज कल्याण विभाग उ०प्र० लखनऊ द्वारा संचालित “मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना” के अन्तर्गत वैवाहिक सामग्री की आपूर्ति के लिए दर निर्धारण हेतु ऑनलाइन अल्पकालीन ई-निविदायें दिनांक 20-09-2024 प्रातः 10:00 बजे से निबिदा

 

दिनांक 23 सितंबर 2024

 

जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री अभिषेक कुमार अवस्थी ने बताया है कि निदेशालय, समाज कल्याण विभाग उ०प्र० लखनऊ द्वारा संचालित “मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना” के अन्तर्गत वैवाहिक सामग्री की आपूर्ति के लिए दर निर्धारण हेतु ऑनलाइन अल्पकालीन ई-निविदायें दिनांक 20-09-2024 प्रातः 10:00 बजे से 30-09-2024 सायं 5:00 तक आमंत्रित की जाती है। निविदा की शर्ते एवं प्रतिबन्ध वेबसाइट http:etender.up.nic.in पर निविदा प्रपत्र में अंकित है। निविदा प्रपत्र निःशुल्क http:etender.up.nic.in से डाउनलोड कर दिनांक 30-09-2024 तक ऑनलाइन सायं 5:00 बजे तक भरा जा सकता है। ई-टेण्डर दिनांक 01-10-2024 को पूर्वान्ह 11:00 बजे निविदा समिति के समक्ष जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (एन०आई०सी०) कलेक्ट्रेट परिसर, बाँदा में खोले जायेंगे। उक्त दिनांक को निविदादाता समिति के समक्ष अपने समस्त प्रपत्र / जमानत धनराशि का डिमांड ड्राफट / एफ०डी०आर० मूल रूप में तथा वस्तुओं के नमूनों के साथ जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (एन०आई०सी०) कलेक्ट्रेट परिसर, बाँदा में दिनांक 01-10-2024 को अपरान्ह 12:00 बजे लेकर उपस्थित होगें। जमानत धनराशि अथवा नमूनों की अनुपस्थिति / गुणवत्तापूर्ण न होने की स्थिति में सम्बन्धित की निविदा समाप्त कर दी जायेंगी।

Related posts

भारतीय किसान संघ की जिला तहसील बैठक सरस्वती शिशु मंदिर शहपुरा में सम्पन्न

zeestarnews

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश के 18 मंडलों में मंडल स्तर पर प्रदेश में ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था

zeestarnews

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में उ0प्र0कृषि निर्यात नीति-2019 के अन्तर्गत जिला स्तरीय कलेस्टर सुविधा ईकाई के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

Leave a Comment