Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी बांदा अभिषेक चौधरी ने बताया कि दिन 42 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने जाने को लेकर बैठक हुई

, दिनांक 7 फरवरी 2023

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी बांदा श्री अभिषेक चौधरी ने बताया है कि जनपद में निवासरत समस्त दिव्यांगजनों को सूचित किया जाता है कि सहायक निदेशक, नेशनल कैरियर सेन्टर सर्विस फॉर डिफरेन्टली एबल्ड, एन.एस.टी.आई. कैम्पस उद्योग नगर, कानपूर उ०प्र० के निर्देशों के क्रम में दिनांक 14 फरवरी 2023 दिन मंगलवार को जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर, महोबा में हाई स्कूल, इण्टरमीडिएट, आई0टी0आई0 और पालिटेक्निक आदि किये हुये श्रवण एवं अस्थि दिव्यांगजनों हेतु एकदिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है। रोजगार मेले में दिव्यांगजनों हेतु प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा 100 से अधिक रिक्त पदों को भरा जाना है। रोजगार मेले में प्रतिभाग किये जाने हेतु न्यूनतम 18 वर्ष आयु होनी चाहिए।

अतः ऐसे दिव्यांगजन जो उपरोक्त निर्धारित योग्यता/अर्हताएं रखते हो वह अपना बायोडाटा, फोटोग्राफ, आधार कार्ड एवं अन्य मूल अभिलेख लेकर दिनांक 14 फरवरी, 2023 दिन मंगलवार को जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर, महोबा में प्रतिभाग कर सुअवसर का लाभ उठायें

Related posts

अखिल भारतीय कांग्रेस के संगणनात्मक चुनाव प्राधिकरण ने बाँदा जनपद से नसीमुउद्दीन सिद्दकी तथा रमेश चंद कोरी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य निवार्चित घोषित किया है

zeestarnews

उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, बाँदा ने बताया है कि प्रदेश सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी योजना ‘‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान‘‘ का प्रारम्भ किया गया है,

zeestarnews

आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल, बांदा, श्री अजीत कुमार ने मंडल के समस्त जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि होली पर्व के दृष्टिगत जनपदों में आवश्यक सतर्कता बढ़ाई जाए

zeestarnews

Leave a Comment