Zee Star News
Breaking News
राजनीति

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न हुई

 

बाँदा, 26 सितम्बर, 2024-

  

  जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

 

 

बैठक में आयुष्मान भवः येाजना के अन्तर्गत आयुष्मान गोल्डन कार्ड को तेज गति से बनाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये कि टीकाकरण के कार्य को पूर्ण करायें तथा अवशेष बच्चों को चिन्हाकिंत करते हुए शत्-प्रतिशत रूप से टीकाकरण कराया जाए। उन्होंने आकांक्षी विकास खण्डों सहित अन्य विकास खण्डों में गर्भवती महिलाओं की सभी एएलसी की जांच नियमित रूप से कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने नये निर्माण किये गये तीन हेल्थवेलनेश सेन्टरों में विद्युत कनेक्शन कराये जाने के सम्बन्ध में विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।

 

 

उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को नये उप केन्द्रों को खोले जाने हेतु कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने नये आशाओं की चयन प्रक्रिया को माह अक्टूबर तक पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने परिवार नियोजन कार्यक्रम के अन्तर्गत पुरूष एवं महिला नसबन्दी कार्यों की समीक्षा करते हुए नसबन्दी के कार्य में प्रगति लाने तथा कमासिन में प्रगति कम पाये जाने पर एमओआईसी को प्रगति लाये जाने के निर्देेश दिये।

  उन्होंन जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा करते हुए संस्थागत प्रसव में प्रगति लाने तथा योजना के पात्र लाभार्थियों को समय से भुगतान कराये जाने के निर्देश दियें। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की पीपी मोड पर निःशुल्क अल्ट्रासाउण्ड कराये जाने के सम्बन्ध में निर्देश दिये। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों एवं डीसीपीएम को निर्देश दिये कि वह नियमित रूप से आशाओं के कार्यों का पर्यवेक्षण करते हुए टीकाकरण व गर्भवती महिलाओं की जांच तथा नसबन्दी से सम्बन्धित कार्यों को पूर्ण करायें तथा जो आशायें कार्य नही कर रही हैं, उनके विरूद्ध कडी कार्यवाही की जाए। उन्होंने ई-कवच पोर्टल पर आभाआईडी बनाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने आरबीएसके टीमों द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण किये जाने के सम्बन्ध में आंगनबाडी केन्द्र्रों के बच्चों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान एवं प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना की समीक्षा करते हुए चिकित्सा अधिकारियों को इन योजनाओं में विशेष ध्यान दिये जाने के निर्देश दिये।

  बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री अमिताभ यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री अनिल श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डब्लू एच0 ओ0 की सुश्री वर्षा, सहित पीडीडीआरडीए एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एवं चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

आज उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष,मंत्री की बैठक जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई

zeestarnews

उत्तर प्रदेेश राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य श्रीमती अनुपमा सिंह लोधी ने आज सर्किट हाउस सभागार में महिला जनसुनवाई करते हुए

zeestarnews

भाजपा मंडल अतर्रा द्वारा मनाई गई गांधी जयंती 

zeestarnews

Leave a Comment