Zee Star News
Breaking News
राजनीति

जिलाधिकारी बाँदा श्री नगेन्द्र प्रताप ने सम्पूर्ण समाधान के पश्चात कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बबेरू का औचक निरीक्षण किया

 

बाँदा, 05 अक्टूबर, 2024-

 

  जिलाधिकारी बाँदा श्री नगेन्द्र प्रताप ने सम्पूर्ण समाधान के पश्चात कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बबेरू का औचक निरीक्षण किया।

 

 

उन्होंने विद्यालय में बालिकाओं के कक्षा-कक्ष, भोजनालय, लाइब्रेरी, छात्रावास एवं कम्प्यूटर लैब आदि का निरीक्षण करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय में आॅनलाइन क्लास के द्वारा दी जा रही शिक्षा तथा मीनामंच की एक्टिविटी के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए सभी बालिकाओं को रोस्टर बनाकर कम्प्यूटर से आॅनलाइन शिक्षा दिये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कम्प्यूटर लैब का निरीक्षण करते हुए सभी कम्प्यूटरों को संचालित रखने तथा बच्चों को कम्प्यूटर का प्रशिक्षण नियमित रूप से दिलाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने छात्रावास का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने के सम्बन्ध में निर्देशित किया। उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को संचारी रोगों के प्रति जागरूकता हेतु जानकारी दिये जाने के निर्देश दिये।

  उन्होंने विद्यालय में सभी छात्राओं की आधार फीडिंग कराये जाने तथा विद्यालय में बालिकाओं को दिये जाने वाले भोजन के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए प्रतिदिन निर्धारित मीनू के अनुसार गुणवत्तायुक्त भोजन दिये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता के सम्बन्ध में छात्राओं से जानकारी ली। निरक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, बेसिक शिक्षाधिकारी श्री अव्यक्त राम तिवारी, उप जिलाधिकारी बबेरू श्री नमन मेहता सहित विद्यालय के अध्यापकगण उपस्थित रहे।

 

Related posts

प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की निति के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद मुख्यालय, तहसील मुख्यालय तथा विकास खण्ड में ‘‘य0पी0-भारत का ग्रोथ इंजन’’ की थीम पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, जिसमें केन्द्र सरकार की दस वर्षों की उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया जायेगा

zeestarnews

बुन्देलखण्ड पृथक राज्य की मांग को लेकर ए.एस.नोमानी नें ज्ञापन देनें की,की थी घोषणा । जिला प्रशासन नें मा.मुख्यमंत्री जी के आगमन से पूर्व ही ए.एस.नोमानी को उनके निज निवास पर किया गया नजरबन्द

zeestarnews

बांदा जिला कांग्रेस कमेटी स्टेशन रोड बांदा में जनपद प्रभारी पूर्व एमएलसी जयवंत सिंह की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर *जनता मांगे जवाब

zeestarnews

Leave a Comment