Zee Star News
Breaking News
राजनीति

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई

 

बाँदा, 26 सितम्बर, 2024-

 

  जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई

 

 

बैठक में जिलाधिकारी ने मार्गवार हुई दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए सड़क मार्ग में होने वाली दुर्घटनाओं की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही दुर्घटनाओं के कारणों को संकलित किये जाने तथा ओवरलोड वाहनों पर नियंत्रण हेतु परिवहन विभाग द्वारा प्र्रवर्तन की कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।

 

 

उन्होंने ओवरलोड वाहनों के विरूद्ध कडी कार्यवाही किये जाने हेतु पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को बाॅदा तिन्दवारी फतेहपुर मार्ग में महोखर व तिन्दवारी में सड़क पर बडे गड्ढे होने पर सड़क की तत्काल मरम्मत कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने राजकीय दृष्टिबाधित विद्यालय के सामने बच्चों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए स्पीड बे्रकर बनाये जाने के निर्देश दिये। 

  उन्होंने रोड सेफ्टी कार्यक्रम के अन्तर्गत महाविद्यालयों, इण्टर काॅलेजों तथा प्राइमरी विद्यालयों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किये जाने हेतु सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दिये जाने एवं सड़क सुरक्षा शपथ दिलाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग में शहर एवं शहर के बाहर बिना हेलमेट का उपयोग कर वाहन चालाने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर चेकिंग कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने ई रिक्शा संचालन में जाम कोे दृष्टिगत रखते हुए रूट तय करने तथा उनकी चेकिंग भी किये जाने के निर्देश दिये। कचेहरी चैराहे से बस स्टैण्ड की ओर लगने वाले जाम व जनपद के प्रमुख मार्गो पर चलने वाली प्राइवेट बसों में छत पर बैठकर यात्रा करने पर कडी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने भारी वाहनोें को प्रतिबन्धित समय में शहर में प्रवेश करने की चेकिंग कराये जाने के भी निर्देश देते हुए इसका कडाई से अनुपालन सुनिश्चित किये जाने के निर्देेश दिये।

  उन्होंने शहर के सभी प्र्रमुख चैराहों पर टैªफिक, कामिंग मेजर्स जंक्शन के रूप में चिन्हित करते हुए टैªफिक की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने ओवर स्पीड एवं बिना हेलमेट के वाहनों का संचालन करने, रांग साइड संचालन, मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन संचालन करने वालों तथा बिन फिटनेस वाहनोें का संचालन के विरूद्ध कडी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।  

  बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री अमिताभ यादव, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड-2, एआरटीओ श्री शंकर लाल सहित पुलिस, परिवहन, एनएचआई तथा सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 

Related posts

उत्तर प्रदेश सरकार व मध्य प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार के कई मंत्री करेंगे शिरकत

zeestarnews

अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री राजेश कुमार की उपस्थिति में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया

zeestarnews

निजामी पैलेस बांदा में समाजवादी पार्टी संविधान स्तंभ समारोह क्या हुआ आयोजन

zeestarnews

Leave a Comment