Zee Star News
Breaking News
राजनीति

डाॅ0 राजशेखर, सचिव, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग उ0प्र0 शासन ने आज जनपद बाॅदा की जल जीवन मिशन की परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण एवं जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक सर्किट हाउस में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ की

 

बाँदा, 27 सितम्बर, 2024-

 

  डाॅ0 राजशेखर, सचिव, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग उ0प्र0 शासन ने आज जनपद बाॅदा की जल जीवन मिशन की परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण एवं जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक सर्किट हाउस में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ की।

 

 

बैठक में डाॅ राजशेखर ने जनपद में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत पेयजल आपूर्ति हेतु कार्यरत कम्पनियों एल एण्ड टी एवं एन सी सी के परियोजना प्रबन्धकों को कडे निर्देश दिये कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत गाॅवों में खोदी गयी सभी सड़कों की मरम्मत का कार्य प्रत्येक दशा में नवरात्रि तक अवश्य करा लिया जाए अन्यथा सम्बन्धित कम्पनियों केे विरूद्ध कडी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने जल निगम के एई एवं जेई कोे नियमित रूप से गाॅवों में निरीक्षण करने तथा किये जा रहे कार्यों की निरीक्षण रिपोर्ट सहित प्रगति की सूचना अधिशाषी अभियंता जल निगम को लिखित रूप से उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन गाॅवों मेें जलापूर्ति प्रारम्भ कर दी गयी हैं, वहां पर नियमित रूप से पानी की आपूर्ति कराना सुनिश्चित करें तथा शेष गाॅवों में मैन पावर को बढाते हुए तेज गति सेे कार्यों को पूर्ण करायें। उन्होंने गाॅवोें में की जा रही जलापूर्ति की क्रास चेकिंग भी किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि अक्टूबर के प्रथम सप्ताह मेें पुनः गाॅवों में जलापूर्ति के कार्यों का निरीक्षण किया जायेगा, निरीक्षण से पूर्व अवशेष कार्यों को प्रत्येक दशा में पूर्ण करायें अन्यथा कडी कार्यवाही सम्बन्धित कार्यदायी कम्पनियों के विरूद्ध की जायेगी।

  उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन गाॅवों में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत कार्य किया जा रहा है, उसमें पाइपलाइन डालने के कार्यों तथा अन्य कार्यों को गुणवत्ता के साथ तेज गति सेे निर्धारित समय में पूर्ण करायें। उन्होंने पेयजल आपूर्ति में जिन स्थानों पर लीकेज की जानकारी/शिकायत प्राप्त होती है, उनको प्राथामिकता पर लीकेज को ठीक करायें तथा प्रत्येक दशा में पूरे गाॅव में दोनो टाइम जलापूर्ति कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दियेे कि यदि विद्युत आपूर्ति के कारण जलापूर्ति में किसी प्रकार की समस्या हो रही हो तो डीजीसेट संचालित करके गाॅवों में जलापूर्ति की जाए, इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नही की जाए। उन्होंने जल निगम के अधिशाषी अभियंता को कार्यदायी संस्थाओं के कार्यों की नियमित रूप से पर्यवेक्षण करते हुए कार्यों को तेज गति से गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये जाने केे निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनप्रतिनधियों द्वारा प्राप्त होने वाली समस्याओं को समय से निस्तारित कर, उन्हें रिपोर्ट प्रेषित की जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि वर्षा के बाद मरम्मत की गयी सड़कों एवं खडंजा आदि की मरम्मत का कार्य पुनः ठीक कराते हुए पूर्ण कराया जाए।

  उन्होंने बैठक से पूर्व जल जीवन मिशन के अन्तर्गत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण के अन्तर्गत ग्राम महोखर एवं पल्हरी का गहनता सेे निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से जलापूूर्ति किये जाने तथा लीकेज एवं आपूर्ति कितने दिनोें होती है आदि के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए जल निगम एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देशित किया कि नियमित रूप से पूूरे गाॅव में जलापूर्ति करायी जाए। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि कुछ घरों में जलापूर्ति नही हो पा रही है। उन्होंने खोदी गयी सड़कों की मरम्मत के कार्यों का भी निरीक्षण करते हुए वर्षा के कारण क्षतिग्र्रस्त हुई सड़कों का पुनः मरम्मत कार्य गुणवत्ता के साथ कराये जाने के निर्देश सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओें के अधिकारियों को दिये।

  बैै ठक में जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप ने बताया कि जनपद स्तरीय अधिकारियों से योजना के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों तथा जलापूर्ति एवं सड़क मरम्मत के कार्यों की चेकिंग करायी गयी है, जिसमें प्राप्त कमियों को पूर्ण कराये जाने के निर्देश सम्बन्धित संस्थाओं को दिये गये हैं। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री अमिताभ यादव, मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, अधिशाषी अभियंता जल निगम तथा कम्पनियों के प्रोजेक्ट मैनेजर तथा सम्बन्धित अभियंतागण उपस्थित रहेंगे

Related posts

जिलाधिकारी बाँदा श्री नगेन्द्र प्रताप ने सम्पूर्ण समाधान के पश्चात कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बबेरू का औचक निरीक्षण किया

zeestarnews

निवेशकों को लुभाने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स कुंभ का आयोजन जिसकी अध्यक्षता मंडला आयुक्त आरपी सिंह ने की

zeestarnews

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

Leave a Comment