बाँदा, 27 सितम्बर, 2024-
डाॅ0 राजशेखर, सचिव, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग उ0प्र0 शासन ने आज जनपद बाॅदा की जल जीवन मिशन की परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण एवं जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक सर्किट हाउस में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ की।

ठक में जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप ने बताया कि जनपद स्तरीय अधिकारियों से योजना के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों तथा जलापूर्ति एवं सड़क मरम्मत के कार्यों की चेकिंग करायी गयी है, जिसमें प्राप्त कमियों को पूर्ण कराये जाने के निर्देश सम्बन्धित संस्थाओं को दिये गये हैं। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री अमिताभ यादव, मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, अधिशाषी अभियंता जल निगम तथा कम्पनियों के प्रोजेक्ट मैनेजर तथा सम्बन्धित अभियंतागण उपस्थित रहेंगे