Zee Star News
Breaking News
राजनीति

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

 

बाँदा, 23 सितम्बर, 2024-

 

  जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

 

 

बैठक में जिलाधिकारी ने स्टाम्प देयकों, आबकारी, व्यापार कर, परिवहन, खनन आदि के कर-करेत्तर की वसूली तथा विद्युत देयकों की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि लक्ष्य के सापेक्ष करों की वसूली में तेजी लायें। उन्होंने विभागीय प्रवर्तन कार्यों में तेजी लाते हुए लक्ष्य के अनुरूप प्रतिमाह करों की वसूली कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारियों को लम्बित आर0सी0 की वसूली के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के सहयोग से मिलान कराकर वसूली करायी जाए। उन्होंने व्यापार कर, विद्युत देयकों की वसूली कम पाये जाने पर प्रवर्तन कार्यों में तेजी लाये जाने के साथ लक्ष्य के अनुरूप करों की वसूली किये जाने के निर्देश सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को दिये।

  उन्होंने विविध देयकों एवं भू-राजस्व व अन्य देयकों लघु सिंचाई, सिंचाई विभाग के करों की वसूली की समीक्षा करते हुए करों की वसूली लक्ष्य के अनुरूप किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने तहसीलवार करों की वसूली की समीक्षा करते हुए तहसील में व्यापार कर, विद्युत देयकों की वसूली में तेेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने 10 बडेे बकायेदारों से धनराशि की वसूली किये जाने के सम्बन्ध में तेजी लाकर वसूली करने के निर्देश दिये। उन्होंने नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में निर्धारित करों की वसूली लक्ष्य के अनुरूप तेज गति से करें। उन्होंने मण्डी समिति में कर की वसूली हेतु प्रवर्तन कार्य तेजी के साथ करते हुए वसूली को पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने राजस्व वादों का समय से निस्तारण किये जाने तथा पुराने वादों को प्राथमिकता पर निस्तारण करने के निर्देश राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिये।

  बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री अमिताभ यादव सहित समस्त उप जिलाधिकारी, नगर मजिस्टेªट, अति0मजिस्टेªट सहित तहसीलदार एवं कर-करेत्तर से सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

निजामी पैलेस बांदा में समाजवादी पार्टी संविधान स्तंभ समारोह क्या हुआ आयोजन

zeestarnews

आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा श्री बालकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय में जल जीवन मिशन से संबंधित कार्य की मंडलीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

zeestarnews

सवर्ण आर्मी ने उमेश तिवारी जिलाध्यक्ष सवर्ण आर्मी बाँदा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को पुलिस भर्ती में सवर्णों के आयुसीमा को लेकर भेजा ज्ञापन

zeestarnews

Leave a Comment