Zee Star News
Breaking News
अन्य

सड़क सुरक्षा के तहत बच्चों को सिखाए गए नियम

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा दिनांक 2 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2024 के मध्य आयोजन के क्रम में दिनांक 4 अक्टूबर को राजकीय इंटर कॉलेज बांदा में मंडलीय मास्टर ट्रेनर डॉ. पीयूष मिश्र द्वारा छात्रों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई तथा सड़क सुरक्षा शपथ समस्त छात्रों, शिक्षको एवं अभि भावको, रोड सेफ्टी क्लब के सदस्यों ने ली संकल्प लिया कि हम इसका प्रचार प्रसार जन सामान्य तक करेंगे।

 

राजकीय इंटर कॉलेज बांदा में सड़क सुरक्षा भाषण प्रतियोगिता/ निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने प्रतिभाग लिया। संदीप कुमार कक्षा 9 B ने प्रथम स्थान प्राप्त किया द्वितीय स्थान पर ललित पाल9B एवं तृतीय स्थान पर महेंद्र यादव 9Eरहे, इस प्रतियोगिता के निर्णायक अशोक कुमार साहू सहायक अध्यापक रहे। इसी क्रम में प्राइवेट बस स्टैंड बाबूलाल चौराहे के निकट चालकों एवम परिचालकों का एक विस्तृत जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया जिसमें यात्री कर अधिकारी राम सुमेर यादव ने विस्तृत रूप से सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के विषय में बतलाया मंडलीय मास्टर ट्रेनर डॉ. पीयूष मिश्र ने यातायात नियमों के पालन से दुर्घटनाओं में कमी के प्रयासों के विषय में सभी को जागरूक किया तथा 18 वर्ष से कम उम्र के बालक/ बालिकाओं को दो पहिया वाहन न चलने की सख्त हिदायत थी तथा सभी से अनुरोध किया कि अपने घर से ही इस संदेश को अमल में लाए । यातायात प्रभारी राजेश मिश्रा ने यातायात नियमों के विषय में समझाते हुए सभी से सहयोग की अपील की। ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष जयराम सिंह ने सभी चालकों, परिचालकों को वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की हिदायत थी तथा खुद ही नियमों के पालन के लिए आगे आकर समाज के लिए मिसाल बने इस हेतु सभी को संकल्पित किया ।जय सिंह ने हेल्मेट के महत्व को बताया, संतोष पटेल बस एसोसिएशन अध्यक्ष ने शराब पीकर वाहन न चलने की अपील की, मयंक गुप्ता ने चालकों से अपने लेन में ही सुरक्षित सीमित गति में वाहन चलाने की सलाह दी। इस अवसर पर एडवोकेट दिनेश पटेल, दिनेश सिंह, सुधीर सिंह, मान सिंह एवं अन्य चालक परिचालकों ने प्रतिभाग किया अंत में डॉ. पीयूष मिश्र मंडलीय मास्टर ट्रेनर द्वारा सभी को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई।

Related posts

जिलाधिकारी दीपा रंजन नेसिमौनी बाबा मेला की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया

zeestarnews

आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा आर पी सिंह की अध्यक्षता में माननीय मंत्री समूह के माह अगस्त- सितंबर- 2022 में जनपद भ्रमण के उपरांत माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यालय से प्राप्त निरीक्षण टिप्पणी पर कार्यवाही

zeestarnews

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी बांदा राजिंदर कौर ने बताया है कि खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा तहसीलों के ब्लाक मुख्यालय पर जागरूकता शिविर का आयोजन

zeestarnews

Leave a Comment