Zee Star News
Breaking News
अन्य

कड़ी सुरक्षा के बीच होगी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा जिलाधिकारी ने कई सेंटरों का किया सघन निरीक्षण नकल विहीन पारदर्शी परीक्षा करने का संकल्प तीसरी आंख के नेतृत्व में होगी परीक्षा

 

बाँदा, 22 अगस्त, 2024-

 

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री लक्ष्मी निवास मिश्र के साथ उ0प्र0 पुलिस भर्ती परीक्षा को जनपद में सकुशलढंग से नकल विहीन आयोजित कराये जाने हेतु जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का सघन निरीक्षण किया।

 

 

उन्होंने आगामी 23, 24, 25, 30 एवं 31 अगस्त, 2024 को जनपद बाॅदा मेे चयनित 10 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस की आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती 2023 की लिखित परीक्षा को नकल विहीन, शान्ति पूर्ण व सुचितापूर्ण तरीके से सकुशल सम्पन्न कराये जाने की तैयारियों के सम्बन्ध में कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बांदा, रानी दुर्गावती मेडिकल काॅलेज बाॅदा, राजकीय इण्टर काॅलेज तिन्दवारा बाॅदा राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज बाॅदा एवं अन्य परीक्षा केन्द्रों का गहनता से निरीक्षण करते हुए पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु की गयी तैयारियों का निरीक्षण किया।

उन्होंने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए सभी कमरों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, फर्नीचर, लाइट, पेयजल व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। परीक्षा के समय सभी ड्यूटी में लगे अधिकारी, कक्ष निरीक्षक, कर्मचारी अपने-अपने परिचय पत्र के साथ ही ड्यूटी पर रहेंगे, कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नही करेगा। उन्होंने प्रधानाचार्य को निर्देश दिए की प्रत्येक परीक्षा केंद्र के प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी अवश्य लगे हो और निरन्तर संचालित रहें, इसका कन्ट्रोल रूम भी बनाया जाए। परीक्षा केन्द्र के बाहर एक कक्ष निर्धारित कर सभी का मोबाइल फोन व सामग्रियां जमा करने हेतु व्यवस्था की जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्र में आवश्यक फर्नीचर एवं समय से सीटिंग प्लान सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण तैयारी के साथ समय से आज सायं काल तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि इस कार्य में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने पाए। सभी परीक्षा केन्द्रों में बायोमैट्रिक उपस्थित भी की जायेगी।

उन्होंने निर्देशित किया कि सभी परीक्षार्थियों की गहनता से चेकिंग परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश से पूर्व अवश्य की जाए तथा कोई भी कर्मचारी मोबाइल फोन, इलेक्ट्रानिक घड़ी, डिवाइस, कैलकुलेटर आदि सामग्री लेकर नही जायेगा। परीक्षा केन्द्र के आस-पास कोई फोटोकाॅपी की दुकान नही होनी चाहिए। उन्होंने परीक्षा के दौरान निर्बाद्वि द्युतिमान की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने के सम्बन्ध में विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी परीक्षा केदो में आवश्यक पुलिस व्यवस्था एवं सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है, किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी

निरीक्षण के दौरान निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री अमिताभ यादव, क्षेत्राधिकारी पुलिस, सम्बन्धित कालेजों के प्रधानाचार्य तथा अन्य अध्यापक गण उपस्थित रहे।

Related posts

मकर संक्रान्ति के अवसर पर स्थानीय भूरागढ़ दुर्ग एवं नटबली बाबा मेला दिनांक 14, 15 जनवरी, 2023 को मनाये जाने वाले महोत्सव की तैयारियों सम्बन्धी बैठक कलेक्टेªट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई

zeestarnews

आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा पत्र संख्या-6279-6353/दस-लाइसेंस-367/ सुझाव

zeestarnews

चौथे स्तंभ के लोगों की जान माल की की जाए सुरक्षा पत्रकारों पर हो रहे हमले से कांग्रेस चिंतित

zeestarnews

Leave a Comment