Zee Star News
Breaking News
अन्य

राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय जवाहर नगर, बाँदा में संचालित मेस का औचक निरीक्षण खाद्य सुरक्षा

दिनांक 19 जुलाई अक्टूबर 2024

सहायक आयुक्त (खाद्य)-ll श्री जय प्रकाश तिवारी ने बताया है कि जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक में दिये गये निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 19. 10.2024 को राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय जवाहर नगर, बाँदा में संचालित मेस का औचक निरीक्षण खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा किया गया, जिसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री जितेन्द्र पटेल व श्री रामनरेश उपस्थित थे।

 

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कौशल कुमार के साथ आवासीय विद्यालय में रहने वाले बच्चों हेतु तैयार भोजन व भण्डार गृह का निरीक्षण किया गया। मौके पर अरहर दाल, साबुत चना व दलिया का नमूना संकलित कर जांच हेतु भेजा जा रहा है। भोजन तैयार करने वाले रसोईयों का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने तथा रसोईयों को एप्रिन, हेड ग्लब्स एवं हैण्ड ग्लब्स लगाने के साथ-साथ किचेन की साफ-सफाई नियमित रूप से कराये जाने के निर्देश दिये गये। इसी दौरान अध्ययनरत बच्चों को आई०ई०सी० के अन्तर्गत जागरूक किया गया।

Related posts

सदस्य चयन प्राधिकरण/अपर जिला न्यायाधीश, मो0 अशरफ अंसारी ने बताया है कि जिला न्यायालय से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति की जानी है,

zeestarnews

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन ने जिला निर्वाचन कार्यालय में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थित में वेयर हाउस का निरीक्षण किया

zeestarnews

डॉ अनुराग तिवारी बिसंडा की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

zeestarnews

Leave a Comment