Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिलाधिकारी बांदा श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में तहसील नरैनी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया

 

बाँदा, 19 अक्टूबर, 2024-

 

  जिलाधिकारी बांदा श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में तहसील नरैनी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

 

 

जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनशिकायतों का निस्तारण गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्धता के साथ शिकायतकर्ता को संतुष्ट करते हुए करने के निर्देश दिये।

 

 

सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील नरैनी में कुल 126 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिनमें से मौके पर 5 शिकायतों का निस्तारण किया गया तथा शेष प्रकरणों को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को इस निर्देश के साथ दिये गये कि सम्बन्धित आवेदन पत्रों को गम्भीरता से लेते हुए समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराया जाए। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास एवं अन्य विभागों से सम्बन्धित आवेदन पत्र प्राप्त हुए।

  सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने ग्राम पडमई के फरियादी द्वारा उसकी जमीन पर बाउन्ड्री वाॅल करने व रास्ता बन्द करने की शिकायत की जिसपर राजस्व एवं पुलिस के अधिकारियों को मौके पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश दिये। ग्राम गौरशिवपुर के चन्द्रपाल द्वारा उसकी जमीन पर अवैध कब्जा किये जाने की शिकायत पर जिसपर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को तत्काल कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। पटेल नगर नरैनी के एक फरियादी द्वारा सड़कों के गड्ढे ठीक कराये जाने के प्रार्थना पत्र पर अधिशाषी अधिकारी लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये। ग्राम पनगरा निवासी रमेश एवं ग्राम शिवपुर के सतरूपा ने अपनी जमीन की पैमाइश कराये जाने के सम्बन्ध में आवेदन दिये जिसपर सम्बन्धित लेखपाल को पैमाइश कर निस्तारण करने के निर्देश दिये।

सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील नरैनी में पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल ने पुलिस विभाग से सम्बन्धित समस्याओं को सुनते हुए उनके त्वरित निराकरण गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को दिये। मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, उप जिलाधिकारी नरैनी श्री सत्यप्रकाश, तहसीलदार नरैनी सहित सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 

Related posts

बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की टीम के संरक्षक शेख़ सादी जमा साहब के संरक्षण में रिज़वान अली की अध्यक्षता में राहुल अवस्थी जैविक किसान के नेतृत्व में भूपेन्द्र सिंह समाजसेवी

zeestarnews

26 नवंबर 2025* को जनपद बांदा में *संयुक्त आबकारी आयुक्त, आगरा जोन, आगरा महोदय* द्वारा राजस्व एवं प्रवर्तन कार्य की समीक्षा

zeestarnews

मंत्री कृषि, कृषि रक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग उ0प्र0 श्री सूर्य प्रताप शाही ने रानी दुर्गावती मेडिकल काॅलेज बाॅद में आयोजित झांसी, कानपुर एवं चित्रकूटधाम मण्डल बाॅदा की संयुक्त मण्डलीय रबी उत्पादकता गोष्ठी 2024 का फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया।

zeestarnews

Leave a Comment