Zee Star News
Breaking News
वातावरण

गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर जनपद की गौशालाओं में आयोजित किए गए गो-पूजन के कार्यक्रम

* दिनांक 2 नवंबर 2024

* गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर जनपद की गौशालाओं में आयोजित किए गए गो-पूजन के कार्यक्रम।*

 

* कान्हा गौशाला ,वृहद गो संरक्षण केंद्र में आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा एवं जिला अधिकारी ने किया गो-पूजन, गोवंशों को खिलाया गुड़ व केला।*

 

        आज गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर जनपद के गो आश्रय स्थलों में गो-पूजन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर नगर के कान्हा गौशाला में आयोजित चित्रकूट धाम मंडल बांदा श्री बालकृष्ण त्रिपाठी तथा जिलाधिकारी श्री नगेंद्र प्रताप ने गौशाला मे गोपूजन के उपरांत गोवंशों को गुड़ व केला खिलाया गया। इस अवसर पर आयुक्त एवं जिलाधिकारी तथा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती बसु ने विधि विधान से गो-पूजन एवं पूजा अर्चना किया तथा मौजूद गोवंशों को गुड़ व केला खिलाया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने गोवंशों को नियमित रूप से भरपेट चारा खिलाने के साथ ही उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गौशालाओं में पर्याप्त साफ-सफाई की व्यवस्था रखी जाए, गोवंशों को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इसके लिए गौशालाओं में हरा चारा, भूसा, पशु आहार, स्वच्छ पेयजल, छांव सहित सभी मूलभूत व्यवस्थाओं की उपलब्धता रहे । इस अवसर पर श्री अंकित बसु, पशु , चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Related posts

तैरना नहीं आता तब भी लगा सकेंगे आस्था की डुबकी: वाराणसी में गंगा स्नान के लिए खिड़किया घाट पर फ्लोटिंग बाथ कुंड और जेटी की व्यवस्था

cradmin

भारत में आज रात आसमान में सुपर ब्लू मून देखा जाएगा, जो एक दुर्लभ खगोलीय घटना है।

zeestarnews

ग्रेनो प्राधिकरण में विजिलेंस सेल को किया गया अलर्ट: प्राधिकरण का कोई कर्मचारी करे परेशान करे तो करें कॉल ,शिकायत के लिए ईमेल आईडी व मोबाइल नंबर जारी

cradmin

Leave a Comment