बांदा 12 नवंबर
जनपदीय क्रीडा प्रतियोगिता प्रतिवर्ष होती है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली प्रतिभाओं का बेहतर प्रदर्शन देखने का अवसर मिलता है।
शुभारंभ के पश्चात आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में प्राथमिक बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में तिंदवारी क्षेत्र की अंजलि प्रथम जसपुर क्षेत्र की नज़रीन द्वितीय, बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में बिसंडा क्षेत्र के सत्यम प्रथम व महुआ क्षेत्र के अनुज द्वितीय रहे,200 मीटर बालिका वर्ग में बिसंडा क्षेत्र की महिमा प्रथम,व कमासिन क्षेत्र की अर्चना द्वितीय स्थान पर रही। जूनियर स्तर बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में कमासिन क्षेत्र के छोटू प्रथम, बिसंडा क्षेत्र के चंद्रभान दूसरे स्थान पर रहे।पीटी प्रदर्शन में बबेरू क्षेत्र की टीम विजेता रही, शिक्षक सौरभ आर्य, रमेश राजपूत, शशांक , आलोक, आराधना गौतम, उमेश तिवारी, राम स्वयंवर पांडे, श्रीधर गुप्त, रमाशंकर तिवारी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में निर्णायक का गुरुतर दायित्व निभाया। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक रामशरण शुक्ल की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। रमेश सिंह कुशवाहा, आशा, सुधा सिंह राजपूत, सीमांजली दीक्षित,बलराम त्रिपाठी, देवी किशोर,वंदना सोलंकी,बिज्येंद्र नाथ सोनकर,राकेश शिवहरे, रामदेव सिंह आदि ने विभिन्न प्रतियोगिताओं को संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।