Zee Star News
Breaking News
अन्य

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाँदा 

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाँदा

 

Iबांदा, दिनांक 16.01.2023 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं माननीया जिला जज / अध्यक्षा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा श्रीमती कमलेश कच्छल के निर्देशानुसार आगामी दिनांक 21 जनवरी, 2023 को आरबीट्रेशन वादों की विशेष लोक अदालत, 08, 09 व 10 फरवरी, 2023 को लघु दाण्डिक वादों से सम्बन्धित विशेष लोक अदालत तथा दिनांक 11.02.2023 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय लोक अदालत एवं विशेष लोक अदालत के सम्बंध में न्यायालय में कार्यरत समस्त लिपिक कर्मचारियों के साथ वार्ता बैठक आहूत की गयी जिसकी अध्यक्षता विशेष न्यायाधीश (एस.सी. / एस. टी. एक्ट ) / नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, बांदा श्रीमान निरन्जन कुमार द्वारा की गयी ।

 

बैठक में नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत महोदय एवं सचिव- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा श्रीमान बी०डी० गुप्ता द्वारा समस्त लिपिकगण को माननीय न्यायालयों में लम्बित आरबीट्रेशन से सम्बन्धित वादों, लघु आपराधिक वादों, यातायात के ई-चालानों, अन्य सिविल वादों, उत्तराधिकार से सम्बन्धित वादों आदि के सापेक्ष अधिक से अधिक नोटिस / समन जारी करने तथा उनकी शत् प्रतिशत तामीला सुनिश्चित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत महोदय एवं सचिव- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा द्वारा समस्त लिपिकगण के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु विचार विमर्श किया गया। इस बैठक में श्री कपिलदेव तिवारी, श्री ज्ञानेन्द्र कुमार, श्री विवेक कुमार, श्री राजेश कुमार, सुश्री स्वाती गुप्ता, सुश्री कल्पना अग्रहरि, सुश्री गुंजन शुक्ला, श्री अनवर हैदर ज़ैदी, श्री मनीष तिवारी, श्री कुलदीप सिंह, सुश्री तृप्ति त्रिपाठी, श्री राजेश कुमार व श्री वरुण कुमार उपस्थित रहे।

Related posts

अनशनकारी शालिनी पत्रकार हालत हुईं गंभीर

zeestarnews

एक बार फिर बैंक कर्मियों द्वारा धोखा धडी कर गरीब की एफ डी का निकला रुपया

zeestarnews

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को क्षेत्र वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

zeestarnews

Leave a Comment