Zee Star News
Breaking News
अन्य

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बाॅदा श्री बाल कृष्ण त्रिपाठी, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री अजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी बाॅदा श्री नगेन्द्र प्रताप तथा पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कालिंजर में

 

बाँदा, 13 नवम्बर, 2024-

 

  आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बाॅदा श्री बाल कृष्ण त्रिपाठी, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री अजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी बाॅदा श्री नगेन्द्र प्रताप तथा पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कालिंजर में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक कार्तिक मेला की तैयारियों के सम्बन्ध में मेला स्थल एवं कालिंजर किले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आने वाले श्रृद्धालुओं के लिए समुचित पेयजल व्यवस्था, मेला स्थल की साफ-सफाई तथा समुचित प्रकाश की व्यवस्था के कार्यों का जायजा लेते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने मेला स्थल पर लगने वाली दुकानों को रोड से किनारे रखने तथा विद्युत आपूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था कराये जाने के निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने मेला स्थल पर खोया-पाया केन्द्र बनाये जाने तथा राजस्व एवं पुलिस कर्मियों की आवश्यकतानुसार सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने हेतु ड्यूटी लगाये जाने के निर्देश दिये।

  उन्होंने पेयजल हेतु पर्याप्त संख्या में पानी के टैंकरों की व्यवस्था रखने के साथ आवश्यकतानुसार बैरीकेटिंग किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने मेला स्थल पर अग्निशमन अधिकारी को फायर की गाडी सहित सम्बन्धित स्टाफ की ड्यूटी लगाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने वाहनों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था किये जाने के साथ सुगमतापर्वक यातायात को संचालित किये जाने एवं जाम न लगने पाये इसकी समुचित व्यवस्था रखने के निर्देश पुलिस विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने कालिंजर किले में कोर्ट तीर्थ जलाशय एवं राम कटोरा तालाब तथा नीलकण्ठेश्वर मंदिर का निरीक्षण करते हुए सफाई कर्मचारी एवं गोताखोर के साथ सुरक्षा एवं पुलिस की व्यवस्था रखने के निर्देश दिये। उन्होंने आवश्यकतानुसार सुरक्षा के दृटिगत बैरिकेटिंग किये जाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने किले में सभी सोलर लाइटों को संचालित रखने एवं जनरेटर की व्यवस्था भी रखने के निर्देश दिये। उन्होंने मोबाइल शौचालयों की व्यवस्था भी कराये जाने के निर्देश दिये।

  उन्होंने उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस को मेला क्षेत्र में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से सम्बन्धित विभागों से पूर्ण कराते हुए कुशलतापूर्वक मेले को सम्पन्न कराये जाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को सौपे गये कार्यों को समय से सम्पादित कराये जाने के निर्देश दिये।

  निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी नरैनी, क्षेत्राधिकारी पुलिस, सम्बन्धित ग्राम प्रधान एवं अतिरिक्त मजिस्टेªट श्री रजत वर्मा, एएसआई सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

Related posts

महिला नेतृत्व को नई उड़ानः बांदा में राष्ट्रीय महिला आयोग की ‘She is a Changemaker’ कार्यशाला का भव्य आयोजन राष्ट्रीय महिला आयोग, भारत सरकार द्वारा

zeestarnews

Test Post With Video

cradmin

आज जिलाधिकारी बाँदा श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार बाँदा में आत्मा गवर्निंग बोर्ड, जनपद स्तरीय खाद्य सुरक्षा मिशन अधिशासी समिति प्राकृतिक खेती हेतु गठित जिला समन्वय समिति

zeestarnews

Leave a Comment