Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी बांदा श्री अभिषेक चौधरी ने बताया है कि प्रमुख सचिव महोदय द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग द्वारा अवगत कराया गया है कि पिछड़ा वर्ग कल्याण की छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्रवृत्ति वितरण माह नवम्बर में ही होने के आसार है

 

दिनांक 13.11.2024

 

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी बांदा श्री अभिषेक चौधरी ने बताया है कि प्रमुख सचिव महोदय द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग द्वारा अवगत कराया गया है कि पिछड़ा वर्ग कल्याण की छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्रवृत्ति वितरण माह नवम्बर में ही होने के आसार है। जनपद की समस्त शिक्षण संस्थाओं के प्राचार्य / प्रधानाचार्य/ छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों को सूचित किया जाता है कि पूर्वदशम छात्रवृत्ति एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति / शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत ओ०बी०सी० के समस्त पात्र छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना के कियान्वयन के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत करायें।

 

वित्तीय वर्ष 2024-25 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति / शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत ओ०बी०सी० के समस्त पात्र छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि उपलब्ध बजट की सीमा तक आधार पेमेन्ट ब्रिज प्रणाली के माध्यम से छात्र के आधार सीडेड बचत बैंक खाते में सीधे आन्तरित की जायेगी। छात्र को बैंक शाखा के माध्यम से बैंक खाते में आधार नम्बर सीडिंग व एन०पी०सी०आई० से मैपिंग कराना अनिवार्य होगा (संबंधित शिक्षण संस्थाएं आधार नम्बर सीडिंग व एन०पी०सी०आई० से मैपिंग की सूचना की अपने विद्यालय के सूचना पट पर अवश्य चस्पा करें)। शिक्षण संस्थाओं के प्राचार्य / प्राधानार्चा अवगत कराये कि छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्रों को आधार सीडिंग व एन०पी०सी०आई० मैपिंग की कार्यवाही समयान्तर्गत पूर्ण करा ली जाये, ताकि भविष्य में छात्रवृत्ति की धनराशि छात्रों के खातों में अंतरित कराये जाने की प्रकिया में फेल्ड ट्रांजेक्शन न हो। समस्त प्राचार्य / प्रधानाचार्य / छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों को सूचित किया जाता है कि छात्रवृत्ति से सम्बन्धित कार्यवाही को अन्तिम तिथि की प्रतीक्षा किये बिना अग्रिम कार्यवाही कर ली * जाये। सभी छात्र/छात्राओं को उपरोक्त सूचना से अवगत कराया जाये।

 

ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने एवं ऑनलाइन अग्रसारित करने में आ रही समस्या से सम्बन्धित सोशल सेक्टर के अधिकारियों को पत्र के माध्यम से अवगत करायें ताकि समस्या का निराकरण कराया जा सकें। निर्धारित तिथि के पश्चात यदि छात्र-छात्राए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने से वंचित होते है तो इसकी सम्पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित शिक्षण संस्थाओं के छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों का होगा।

Related posts

25 जनवरी, 2023 को 13 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में राजकीय महिला महाविद्यालय बांदा में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा,

zeestarnews

अधिवक्ता के आश्रितों को मिले 5/5 लाख रुपये

zeestarnews

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में विद्युत विभाग की विद्युत वितरण खण्डों में उपभोक्ताओं की शत्-प्रतिशत बिलिंग, लम्बित

zeestarnews

Leave a Comment