Zee Star News
Breaking News
संपादकीय

माननीय विधायक सदर श्री प्रकाश द्विवेदी एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती बसु द्वारा उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामउद्योग बोर्ड द्वारा जाहिर क्लब बांदा के ग्राउंड में आयोजित 15 दिवसीय मंडल स्तरीय खादी ग्रामउद्योग प्रदर्शनी 2024 का दीप

 

दिनांक 16 नवंबर 2024

       माननीय विधायक सदर श्री प्रकाश द्विवेदी एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती बसु द्वारा उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामउद्योग बोर्ड द्वारा जाहिर क्लब बांदा के ग्राउंड में आयोजित 15 दिवसीय

मंडल स्तरीय खादी ग्रामउद्योग प्रदर्शनी 2024 का दीप प्रज्वलित करते हुए शुभारंभ किया गयाl कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि स्थानीय एवं स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए खादी ग्रामउद्योग द्वारा इस प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी 15 दिनों तक आयोजित की जा रही हैl

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा खादी ग्राम उद्योग को बढ़ावा दिए जाने हेतु खादी के उत्पादों में छूट भी प्रदान की जाती है जिससे कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिल सके और लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान हो सके l उन्होंने खादी ग्राम उद्योग के प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टालों का निरीक्षण करते हुए कहां की इस प्रदर्शनी में बेहतर उत्पाद के विभिन्न खादी के स्टाल लगाए गए हैं इसी के साथ अन्य आवश्यक सामग्री के भी स्टॉल लोगों को प्रदर्शनी में मिलेंगेl इस प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को स्थानीय उत्पादों के संबंध में जानकारी प्राप्त होगी और वह इसका उपयोग अवश्य करेंगे।

      इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिवराज एवं जिला खादी ग्राम उद्योग अधिकारी राजिंदर कौर, लीड बैंक मैनेजर उपस्थित रहेl

Related posts

सनातन धर्म संस्कृति पर प्रहार रोकने के लिए कठोर कानून की जरूरत

zeestarnews

स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सर्वोच्च प्राथमिकता, जर्जर एवं अनफिट वाहनों के संचालन पर होगी कड़ी कार्रवाई

zeestarnews

एक कथा है ।जिसमे पंडित जी का नाम उल्लिखित नही है

zeestarnews

Leave a Comment