Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल ने रानी दुर्गावती मेडिकल काॅलेज बाॅदा का निरीक्षण किया

बाँदा, 16 नवम्बर, 2024-

 

  जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल ने रानी दुर्गावती मेडिकल काॅलेज बाॅदा का निरीक्षण किया।

 

उन्होंने मेडिकल काॅलेज के आईसीयू, एनआईसीयू, पीआईसीयू एवं सीएसएचडी, ओटी रूम आदि का निरीक्षण करते हुए विद्युत, अग्नि एवं अन्य सुरक्षा सम्बन्धी व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान आग से बचाव के उपकरणों को चेक कराते हुए सभी प्रकार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने इन्ट्रीग्रेटेड फायर सिस्टम का निरीक्षण करते हुए इससे सम्बन्धित उपकरणों को संचालित रखने के निर्देश दिये। उन्होंने निरीक्षण के दौरान संचालित कैमरे, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश, चिकित्सा सम्बन्धी अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सही स्थिति में संचालित रखने के निर्देश प्राचार्य मेडिकल काॅलेज को दिये। उन्होंने विद्युत सुरक्षा के लिए विद्युत सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को विद्युत उपकरणों को ठीक प्रकार से संचालित रखने हेतु निर्देश दिये।

  निरीक्षण के दौरान प्राचार्य मेडिकल काॅलेज डाॅ0 सुनील कौशिक, उप जिलाधिकारी सदर श्री अमित शुक्ला, विद्युत एवं फायर सुरक्षा विभाग तथा चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे।

Related posts

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार *प्रांतीय अध्यक्ष श्री अनिल यादव जी* के नेतृत्व मे जनपद बाँदा मे प्रांतीय भारत जोड़ो यात्रा *18/12/22* को शाम आ रही है। प्रदेश महासचिव श्री राहुल राय प्रभारी सहित कई प्रांतीय पदाधिकारी भी रहेगे जिसका स्वागत *तिन्दवारी

zeestarnews

जिलाधिकारी श्री नगेंद्र प्रताप ने समस्त उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि जनपद के समस्त ग्रामों में निर्विवाद उत्तराधिकार विरासत को दो महीने का विशेष अभियान चलाकर दिनांक 16 अगस्त से 16 अक्टूबर 2024 तक पूर्ण किया जाए

zeestarnews

आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी के अभियान सफलता के लिए आक्सीजन बाबा अभियान के वृक्ष साथी योद्धा सुप्रसिद्ध मंचनायक डा.इन्द्र वीर सिंह जादौन

zeestarnews

Leave a Comment