Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय स्टेशन रोड बांदा में आज देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर जिला / शहर कांग्रेस जनों ने उन्हें याद किया

 

 

दिनांक 19 नवंबर 2024, बांदा(उ.प्र.),

 

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय स्टेशन रोड बांदा में आज देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर जिला / शहर कांग्रेस जनों ने उन्हें याद किया।

 

 

आज की तिथि 19 नवंबर को ही वीरांगना लक्ष्मीबाई जी की भी जयंती है उन्हें भी कांग्रेस जनों ने याद करते हुए दोनों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे ने कहा– इंदिरा जी ने अभूतपूर्व फैसले लिए जिससे उन्हें विश्व में लौह महिला के रूप में जाना गया। देश की संप्रभुता को उन्होंने सशक्त बनाया, सामरिक रूप से देश मजबूत हुआ, प्रौद्योगिकी एवं विकास में देश समृद्ध हुआ यह इंदिरा जी की देन है। इस सभा में सभी कांग्रेस जनों ने झांसी की रानी को भी उनकी जयंती पर नमन करते हुए याद किया।

झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों के विरुद्ध पहली जंग की शुरुआत की। उन्हें बांदा की निवासिनी कवियत्री सुभद्रा कुमारी चौहान द्वारा रचित बहुचर्चित लाइनें आज भी जोश भर रहीं हैं “खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी”।

इंदिरा नगर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा पर महामंत्री सत्यप्रकाश द्विवेदी के साथ संकटा प्रसाद त्रिपाठी और संजय द्विवेदी दनादन ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उधर अमर टाकीज के पास इंदिरा पार्क में स्थापित इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा पर जिला उपाध्यक्ष बी लाल, महामंत्री शिवबली सिंह के साथ युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आकाश दीक्षित के द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में सन्तोष कुमार द्विवेदी, जिलानी दुर्रानी, राजेश कुमार गुप्ता, डॉ के पी सेन, राजबहादुर गुप्ता, पवन देवी कोरी, धीरू पांडे, जफर मोहम्मद, सैय्यद वारिस अली, गयादीन, छोटेलाल, अशरफ उल्ला, सुखदेव गांधी, धर्मेन्द्र सिंह, नाथूराम सेन, छेदीलाल धुरिया आदि तमाम कांग्रेस जन सम्मिलित रहे।

Related posts

शासन के निर्देशानुसार जनपद में 19 दिसम्बर से 25 दिसम्बर, 2022 के मध्य सुशासन सप्ताह-प्रशासन गाॅव की ओर मनाये जाने वाले सप्ताह सम्बन्धी जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई,

zeestarnews

क्रिकेट फाइनल मुकाबला के साथ ही हुआ समापन

zeestarnews

श्री सम्मेद शिखरजी सिद्ध क्षेत्र को पर्यटन स्थल घोषित करने के केंद्र सरकार के शासनादेश को वापस लेने हेतु जैन समाज ने ज्ञापन दिया

zeestarnews

Leave a Comment